Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

वैकेंसी निकलने से पूर्व ही बोली लगाने वालों को आज नौजवानों की आ रही याद : स्वाती सिंह

Published on: 28-04-2024

शकील अहमद

लखनऊ । सिर्फ अपने घर की राजनीति करने वाले, सिर्फ घर को ही पूरी जाति का ठेकेदार समझने वाले, नौकरी की वेकेंसी निकलने से पूर्व ही उसकी बोली लगाने वालों को आज विकास की धारा में गोते लगाते उप्र में नौजवानों की बर्बादी दिख रही है। कभी जमाना था, जब लड़कियां शाम होने से पहले ही घर पहुंच जाती थीं। बाहर गुंडों का बोलबाला था। आज पूरा प्रदेश शांत है, अराजकत तत्व या तो ऊपर चले गये या जेल में बंद हैं।

वहीं कोई गरीबों की वोट पर राजनीति करने वाली एक नेत्री को गरीबों का खुद ख्याल नहीं रहा, लेकिन आज उन्हें बौखलाहट है कि गरीब कैसे आगे बढ़ रहे हैं। ये बातें पूर्व मंत्री और भाजपा नेत्री स्वाती सिंह ने कही। वह शनिवार को बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयानों के उत्तर में ये बातें कहीं। मायावती ने शुक्रवार को कहा था, ‘अच्छे दिन के वादे के बाद भी गरीब त्रस्त क्यों हैं।

वहीं अखिलेश यादव ने कहा था, ‘ सरकार ने नौजवानों की एक तिहाई जिंदगी बर्बाद की।” इसके जवाब ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में शायद यह पहली बार चतुर्दिक विकास दिख रहा है। महिला हो या गरीब, हिन्दु हो या मुसलमान, सब तरफ लोगों का विकास देखने को मिल रहा है। किसान वैज्ञानिक खेती की ओर बढ़ रहा है। पुर्व मंत्री स्वाती सिंह ने मायावती का बिना नाम लिए कहा कि महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिल गयी।

गरीबों को आवास मिल गया। वहीं एक महिला नेता को गरीबी दिख रही है। अपने शासन काल में उन्होंने एक भी महिला को आगे बढ़ाने में सहयोग नहीं किया। दलित वोट की राजनीति के बावजूद दलितों को उनकी मजबूरी पर छोड़ दिया। एक भी वे ऐसी योजना नहीं बता सकतीं, जिससे गरीबों का उत्थान हुआ है।

वहीं उन्होंने अखिलेश यादव पर बिना नाम लिये हमला बोलते हुए कहा कि कभी यह स्थिति थी कि लड़कियों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। लोगों को इज्जत बचाना मुश्किल था। सरकार आम जनता की नहीं, गुंडों की सुरक्षा में लगी रहती थी। सीओ को गोली मार दी गयी और पूरा शासन सीओ की नहीं, अपराधी की चिंता करता रहा और वे आज शासन को सीख दे रहे हैं।

स्वाती सिंह ने कहा कि जनता सब जानती है। यही कारण है कि दो चरणों के चुनाव में विपक्ष का पत्ता साफ हो गया है। आने वाले चुनावों में भी साइकिल पंचर ही रहेगी। वहीं हाथी बीमार चल रही है। कमल हर दिन खिलता जा रहा है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क