Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

हनुमान मंदिर को चोरो ने बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

Published on: 15-09-2024

महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के गजनीपुर मजरे टीसा खानापुर गांव में अज्ञात चोरों ने हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जी महाराज के गहने आदि चुरा कर हाथ साफ कर दिया। मंदिर का निर्माण करवाने वाले रामकुमार यादव पुत्र परमेश्वर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल बालेंदु गौतम मय फोर्स के साथ गहनता से निरीक्षण किया, लोगों से पूछताछ के बाद टीम गठित कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि, घटना शनिवार के रात की बताई जा रही है। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गजनीपुर गांव में गांव के ही रामकुमार यादव पुत्र परमेश्वर ने श्री हनुमान जी महाराज का विशाल मंदिर बनवाया है। पिछले दिनों मंदिर के मुख्य द्वार पर अष्टधातु की एक विशाल गदा स्थापित करवाई है। बताया जा रहा है कि, यह विशाल गदा मुंबई से बनवाकर यहां लाई गई है जिसे मंदिर के मुख्य द्वार पर स्थापित की गई है।

बकौल राजकुमार यादव ने पुलिस को दी तहरीर में अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का छत्र अष्टधातु का, सोने की मोहर, हनुमान जी महाराज के गले का डायमंड हार, एवं दान पेटी का ताला तोड़कर अज्ञात चोर रुपए चोरी कर ले गए।पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।

कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, चोरी की घटना की जानकारी होते ही वह स्वयं फोर्स के साथ गजनीपुर गांव पहुंचे और मंदिर में चोरी हुई घटना की जांच पड़ताल कर लोगों से पूछताछ की। मंदिर का निर्माण करवाने वाले रामकुमार यादव की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। चोर ज्यादा दिन पुलिस से आंख मिचोली नहीं कर पाएंगे, चोरों को पड़कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

रिपोर्ट@पवन कुमार 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क