Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

इन फिल्मों ने सुशांत सिंह राजपूत को स्टार बना दिया था, ये अवॉर्ड्स वह जीत चुके थे।

Published on: 21-01-2025

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 5 साल से ज्यादा हो गया है, लेकिन आज तक उनके निधन का कारण सामने नहीं आया है। सुशांत सिंह 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। इस खबर ने ना सिर्फ एक्टर के परिवार बल्कि उनके फैंस और पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। आज भले ही वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा ही उनके फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगी। टीवी से लेकर फिल्म तक, का सफर उन्होंने अपने दम पर तय किया था और अपनी एक खास पहचान बनाई थी। उन्होंने टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री ली और एक के एक हिट फिल्में दीं।

 

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में फिल्म ‘काई पो चे’ से की थी। इसके बाद वह ‘पीके’, ‘शुद्ध देसी रोमांस’ और ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’ में नजर आए थे। एक्टर के करियर का टर्निंग प्वाइंट साल 2016 था जब उनकी फिल्म ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।

यहां देखें सुशांत सिंह हिट फिल्मों की लिस्ट..

काई पो चे

सुशांत सिंह राजपूत की यह पहली फिल्म थी, जिससे उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म को अभिषेक कपूर ने निर्देशित किया था। इसमें सुशांत ने एक क्रिकेटर का रोल प्ले किया था।

एमएस धोनी

भारत के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी इस फिल्म के लिए सुशांत को खूब तारीफ मिली। इस फिल्म को नीरज पांडे ने निर्देशित किया था। इस फिल्म ने सुशांत को बॉलीवुड का स्टार बना दिया था।

सोनचिरैया

2019 में रिलीज हुई इस कम बजट की फिल्म में उन्होंने डाकू का किरदार निभाया था। इसको अभिषेक चौबे ने निर्देशित किया था।

छिछोरे

सुशांत की आखिरी फिल्म ‘छिछोरे’ थी जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस शानदार कमाई की थी। ये सुशांत की हिट फिल्मों में से एक थी। ये साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में थी।

सुशांत सिंह के अवार्ड्स

2009 में भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार, मोस्ट पॉपुलर एक्टर

2010 में बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स, बेस्ट टेलीविजन एक्टर के लिए दो अवार्ड्स

2010 गोल्ड अवार्ड्स, बेस्ट एक्टर लीड रोल के लिए दो अवार्ड्स

2011 में FICCI फ्रेम्स उत्कृष्टता सम्मान

2014 में स्क्रीन अवार्ड्स, बेस्ट मेल डेब्यू

2016 में स्क्रीन अवार्ड्स, बेस्ट मेल डेब्यू (क्रिटिक्स)

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क