Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

इन फिल्मी सितारों को सार्वजनिक रूप से किया गया था मौत के हवाले, बाबा सिद्दीकी से पहले भी हो चुकी हैं हत्याएं

Follow

Published on: 14-10-2024

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की बीते रोज देर रात सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या ने पूरे बॉलीवुड में सनसनी मचा दी। बाबा सिद्दीकी भले ही राजनेता थे, लेकिन फिल्मी दुनिया से उनका खास लगाव था। सुनील दत्त से लेकर शाहरुख खान तक सभी अभिनेता बाबा सिद्दीकी के अच्छे दोस्त थे। सरेआम हुई इस हत्या ने सभी का दिमाग हिलाकर रख दिया है। जहां बॉलीवुड इस हत्या के बाद से सदमे में है, वहीं फिल्मी सितारे भी डरे हुए हैं। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी फिल्मी इंसान की गोली मारकर हत्या की गई है। इससे पहले भी 3 फिल्मी सितारों को गोली मारकर मौत के घाट उतारा जा चुका है। इस लिस्ट में संगीत जगत के दिग्ग शामिल हैं।

1-गुलशन कुमार: बॉलीवुड में संगीत और उसकी पॉपुलरिटी को बुलंदियों तक पहुंचाने वाले संगीत के मास्टर गुलशन कुमार को माना जाता है। गुलशन कुमार ने देश के कोने-कोने तक बॉलीवुड के गानों को पहुंचाया। गुलशन कुमार को ही टी-सीरीज जैसे बड़े बैनर को फर्श से अर्श तक पहुंचाने का श्रेय दिया जाता है। लेकिन गुलशन कुमार की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 12 अगस्त 1997 को गुलशन कुमार सुबह उठकर मंदिर गए थे। हर रोज की तरह गुलशन कुमार ने मुंबई के जीत नजर में स्थित मंदिर में माथा टेका। गुलशन कुमार जैसे ही मंदिर से बाहर निकले तो उनकी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। गुलशन कुमार को कुल 16 गोलियां मारी गई थी।

2-सिद्धू मूसेवाला: बीते 2 साल पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को 29 मई 2022 को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। गैंगस्टर  गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद कला की दुनिया में अलग गुस्सा देखने को मिला था। इस हत्या के बाद सिद्धू मूसेवाला के फैन्स ने विशाल अंतिम यात्रा निकाली थी। सरेआम हुई इस हत्या ने सुरक्षा के मामले में पुलिस भी गंभीर सवाल खड़े किए थे।

3-अमर सिंह चमकीला: पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की जिंदगी पर हाल ही में नेटफ्लिक्स पर फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म को इम्तियाज अली ने बनाया था और दिलजीत दोसांझ के साथ परिणीती चोपड़ा लीड रोल में रही थी। फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म की कहानी पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की थी, जिसने 80 के दशक में धूम मचा दी थी। पंजाबी भाषा में सबसे ज्यादा सुने जाने वाले सिंगर अमर सिंह चमकीला की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। साल 1988 में अमर सिंह चमकीला गाने के लिए एक अखाड़े में गए थे, यहां आरोपियों ने उन्हें गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया था।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क