Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

खीरों कस्बे में पैगंबर -ए -इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश मची धूम

Published on: 17-09-2024

कस्बा सहित आसपास के गांवों में जमकर हुई सजावट, बड़े ही अदबो-एहतेराम के साथ निकाला गया जुलूसे मोहम्मदी

सद्दीक खान

रायबरेली। जिले भर मे बारावफात के त्योहार पर जगह जगह मुस्लिम समाज की ओर से सुंदर सजावट कर हजरत मुहम्मद साहब को याद करते हुए
खुशियां मनाई गई। खीरों कस्बे में पैगंबर -ए -इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर जुलूसे मोहम्मदी बड़े ही अदबो-एहतेराम के साथ निकाला गया।

जगह-जगह नाते पाक की तिलावत की गई। नात पढ़ने वाली अंजुमनों ने नबी की शान मे नात पढ़कर माहौल को इश्के ए रसूल से रूबरू करा दिया। ज्ञात हो कि अरबी महीना के माहे रवि अव्वल की 12 तारीख को पैगंबरे -ए -इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश का दिन बताया जाता है, दुनिया भर में बड़े ही धूमधाम के साथ रोशनी करते हुए हजरत मुहम्मद साहब याद करते हुए जन्मदिन मनाया जाता है। कस्बे के जुलूस में शामिल युवा हाथ में तिरंगा झंडा लहराते हुए चल रहे थे।

नसेट

क्या बताते है मौलाना रियाज मिस्बाही व हाफिज जफर आलम

उन्होंने बताया कि यह दिन पैगंबर मोहम्मद के जन्म दिन की खुशी के रूप रोशनी फैलाते हुए मनाया जाता है, इन्हें इस्लाम में अंतिम नबी माना गया है। इसी क्रम मे खीरो कस्बे के मुस्लिम हाफिज जफर आलम ने बताया कि ये जश्न ए रसूल खीरों कस्बे में कई वर्षों से इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से 12 रवि अव्वल को मनाया जाता है।

खीरों में जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़े ही शानो शौकत के साथ कस्बे के अलग-अलग क्षेत्र से निकाला जाता है। सभी गांव खीरो, बरौंड़ी, रनापुर पहरौली, सगुनी, पाहो के जुलूस हरिपुर मिर्दहा मे मिलता है। फिर वहां से जुलूस खीरो घूमते हुए फतेह शहीद रहमतऊल्लाह की दरगाह पहुंचता है।

जुलूस -ए- मोहम्मदी की आमद पर मुस्लिम समाज की तरफ से जगह जगह लंगर का इंतज़ाम किया गया जाता है। हिंदू भाइयों की ओर से भी लंगर मे ठंडा शरबत, पानी, फाल, कोल्ड्रिंक्स जलेबी बिस्किट जैसी कई अन्य चीजों का इंतज़ाम किया गया था।

जुलूस में बुजुर्गों और बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खीरों पुलिस भारी पुलिस बल सहित चप्पे चप्पे पर तैनात रहा जिससे शांति पूर्वक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिस पर कमेटी पदाधिकारियों ने एसएचओ देवेंद्र सिंह भदौरिया को धन्यवाद दिया।

उक्त अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र विक्रम सिंह(पंजाबी सिंह),हाफिज सादान खान, हाफिज जुनेद साहब, हाफिज मोहसिन रजा,हाफिज मोहम्मद ओसामा, दीन मोहम्मद, पीर मोहम्मद, मुन्ना, सज्जाद अली, मुन्ना नेता, कय्यूम नेता, सलीम मेडिकल, डॉ समशेर, इरशाद, चीनी नेता,कुन्नू, इरफान,असलम, नफीस अली, अनीस अहमद,नबीद, बरकत अली, सर्वेश सिंह,अतीक अहमद, पप्पू इलेक्ट्रॉनिक्स, मुन्ना मिस्त्री सहित हजारों की संख्या मे लोग मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क