Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

वर्ल्ड चैंपियन टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह , इंग्लैंड को किया बाहर

Follow

Published on: 16-10-2024

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल के लिए अब आखिरी टीम ने क्वालीफाई कर लिया है। यह टीम कोई और नहीं बल्कि वेस्टइंडीज की महिला टीम है। इसी के साथ अब सभी चार टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। टूर्नामेंट अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल की रेस से इंग्लैंड की महिला टीम को बाहर कर दिया। इंग्लैंड ने इस पूरे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन आखिरी मैच में मिली हार के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा। जोकि उनकी टीम के लिए काफी निराशाजनक रहा।

कैसा रहा मैच का हाल

वेस्टइंडीज की महिला टीम और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच करो या मरो का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की महिला टीम ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया। यह मैच उनकी टीम के लिए बेहद जरूरी रहा। इस मैच में वेस्टइंडीज की महिला टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 141 रन बनाए। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने सिर्फ 18 ओवर में 142 रन बनाए और सिर्फ चार ही विकेट खोया। इसी के साथ उन्होंने मैच भी जीता और सेमीफाइनल का टिकट भी हासिल कर लिया।

ग्रुप बी का समीकरण रहा बेहद मुश्किल

दरअसल ग्रुप ए की तरह इस ग्रुप का समीकरण आसान नहीं रहा। ग्रुप ए की अंक तालिका पर नजर डालें तो सभी टीमों के अलग-अलग अंक हैं, लेकिन इसके विपरीत ग्रुप बी टॉप की तीन टीमों का अंक एक जैसा रहा। इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमों ने 6 अंकों के साथ अपना ग्रुप राउंड खत्म किया, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर टॉप दो टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। वह टीम वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका रही। सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज का सामना अब न्यूजीलैंड की महिला टीम से होगा। इस मुकाबले का आयोजन 18 अक्टूबर को किया जाएगा। वहीं फाइनल मैच 20 अक्टूबर को खेला जाना है।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क