Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

रोल्स रॉयस की दीवानी, भोपाल को यूरोप जैसा बनाना चाहती थीं, सैफ से था खून का रिश्ता।

Published on: 23-01-2025

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अब घर आ गए हैं। लीलावती अस्पताल में हुई सर्जरी के बाद वो रिकवर कर रहे हैं। एक्टर पर धारदार चाकू से हमला किया गया था। सैफ सिर्फ फिल्मी परिवार से नहीं बल्कि क्रिकेट फैमिली और एक शाही कुल से नाता रखते हैं। पटौदी शाही खानदान के सैफ अली खान वारिस हैं। सैफ का परिवार मध्यप्रदेश के नवाब से भी ताल्लुक रखता है। भोपाल के पूर्व शासकों में एक नाम जो इतिहास में खो गया है या कहें कि अनदेखा किया गया वो है बेगम सुल्तान जहां का। ये भोपाल की आखिरी महिला नवाब थी, जो ऐतिहासिक राजधानी को एक यूरोपीय शहर में बदलना चाहती थीं और कुछ हद तक ऐसा करने में सफल रहीं।

 

30 वर्षों तक किया शासन

सरकार अम्मान जिन्हें बाद में सुल्तान जहां के नाम से जाना गया का जन्म 9 जुलाई 1858 को भोपाल में हुआ था। नवाब बेगम सुल्तान शाहजहां और उनके पति बाकी मुहम्मद खान बहादुर के घर में वो पैदा हुई थीं। भोपाल के नवाब की एकमात्र जीवित संतान के रूप में सुल्तान जहां को उनकी दादी सिकंदर बेगम की मृत्यु और 1868 में उनकी मां के सिंहासन पर उत्तराधिकार के बाद भोपाल मुसनद की उत्तराधिकारी घोषित किया गया था। साल 1901 में अपनी मां के निधन के बाद सुल्तान जहां भोपाल की गद्दी पर बैठीं और दार-उल-इकबाल-ए-भोपाल की नवाब बेगम बन गईं। बेगम सुल्तान जहां की साल 1930 में मौत हो गई। लगभग 30 वर्षों तक उन्होंने राज्य पर शासन किया।

रोल्स रॉयस कारों के लिए था जुनून

बेगम सुल्तान जहां बेगम को रोल्स रॉयस कारों का शौक था और उस समय उनके पास तीन महंगी गाड़ियां थीं। उस दौर में ये मशीनें दुनिया में काफी दुर्लभ थीं। उनके पास तीन रोल्स रॉयस कारें थीं। यह उनकी शाही जीवनशैली को दर्शाती है। कहते हैं कि वह सिर्फ अपने शौक पूरे करने में व्यस्त नहीं थीं। उन्होंने शिक्षा को भी बहुत महत्व दिया। उनका नाम आज भी शिक्षा, प्रगति और नवाचार से जुड़ा है। समाज को शिक्षित करने पर उनका खास जोर रहा।

नवाब बेगम का सैफ अली खान से संबंध

बेगम सुल्तान जहां सैफ अली खान की परनानी थीं। बेगम के इकलौते बेटे और उत्तराधिकारी हमीदुल्लाह खान की बेटी साजिदा सुल्तान की शादी पटौदी के नवाब इफ्तिखार अली खान से हुई थी, जो सैफ अली खान के दादा और मंसूर अली खान पटौदी के पिता थे। बाद में मंसूर की शादी अभिनेत्री शर्मिला टैगोर से हुई थी।

एएमयू की पहली चांसलर

बेगम सुल्तान जहां को 1920 में एएमयू की स्थापना के समय इसका पहला चांसलर नियुक्त किया गया था और 1930 में उनके निधन तक वे इस पद पर बनी रहीं। उनकी मृत्यु के बाद उनके बेटे हमीदुल्लाह खान ने गद्दी संभाली और भोपाल के आखिरी नवाब बने। वो तब तक नवाब रहे जब तक कि भारत की आजादी के करीब एक दशक बाद 1956 में शहर का मध्य प्रदेश में विलय नहीं हो गया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क