Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

श्री राम लीला समिति ऐशबाग:देवताओ की स्तुति के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारम्भ

Published on: 10-10-2024

-पदाधिकारियों ने नेहा वर्मा को स्मृति चिन्ह ,रामायण एवं रामनामी दुपट्टा देकर किया सम्मानित 

-नृत्य करने वाले बच्चो को प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह देकर किया उनका उत्साह वर्धन 

लखनऊ। आज दिन गुरूवार को श्री राम लीला समिति ऐशबाग के प्रांगण में स्थित तुलसी मंच पर कार्यक्रम का शुभारम्भ देवताओ की स्तुति के साथ हुआ जिसके बाद सांयकाल 7:30 बजे प्रथम मंच पर वैष्णवी डांस एकेडमी आलम नगर निर्देशिका नेहा वर्मा के शिष्य कलाकार दुर्गा स्तुति राम भजन डांडिया नृत्य भजनो पर नृत्य प्रस्तुत किया। श्री रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने नेहा वर्मा को स्मृति चिन्ह ,रामायण एवं रामनामी दुपट्टा देकर सम्मानित किया एवं नृत्य करने वाले बच्चो को प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साह वर्धन किया।

रामलीला समिति के कलाकारों द्वारा सांयकाल 8 बजे रामलीला के कलाकारों द्वारा महाकाली के भजनो पर नृत्य प्रस्तुत हुआ जिसका समापन सांयकाल 8:30 बजे हुआ। तत्पश्चात सांयकाल 8:30 बजे से रामलीला मंचन पूरे राममय वातावरण में भास्कर बोस जी के निर्देशन में प्रारम्भ हुआ।

जिसमे अशोक वाटिका में रावण सीता संवाद त्रिजटा सीता संवाद राम लक्ष्मण संवाद क्रोधित लक्ष्मण का सुग्रीव के पास जाना , सीता खोज , सम्पाती मिलन , हनुमान का लंका प्रस्थान , समुद्र लांघना विभीषण हनुमान संवाद ,रावण सीता संवाद हनुमान सीता संवाद ,अशोक वाटिका विध्वंस अक्षय वध , हनुमान का ब्रह्मफांस में बंधना, रावण हनुमान संवाद ,लंका दहन के साथ रामलीला का मंचन रात्रि 11:30 बजे संपन्न हुआ।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क