Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

भारत से यूक्रेन को हथियार भेजे जाने की खबर को विदेश मंत्रालय ने अटकलें और भ्रामक बताया

Follow

Published on: 20-09-2024

नई दिल्ली: भारत और रूस के बीच परंपरागत दोस्ती और गहरे रिश्तों में दरार डालने की विदेशी मीडिया पूरी कोशिश कर रही है। इस बीच विदेशी मीडिया ने अफवाह फैला दी कि भारत से युद्ध के हथियार और गोला-बारूद यूक्रेन पहुंच रहे हैं। इस खबर के आने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि विदेश मंत्रालय ने 19 सितंबर को मीडिया में आई उस खबर को ‘झूठा’ करार दिया है, जिसमें कहा गया है कि भारतीय हथियार निर्माताओं द्वारा बेचे जाने वाले तोप के गोले यूरोपीय ग्राहकों की ओर से यूक्रेन भेजे जा रहे थे। यह भी आरोप लगाया गया कि भारत ने इसे रोकने के लिए हस्तक्षेप नहीं किया।

ऐसी अफ़वाहें फैलने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमने रॉयटर्स की रिपोर्ट देखी है. यह काल्पनिक और भ्रामक है. इसमें भारत द्वारा उल्लंघन की बात की गई है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है, इसलिए यह झूठ और शरारतपूर्ण है.” उन्होंने कहा कि सैन्य और दोहरे (सैन्य और असैन्य) उपयोग की वस्तुओं के निर्यात पर अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुपालन का भारत का रिकॉर्ड ‘बेदाग’ रहा है. जायसवाल ने कहा, “भारत परमाणु अप्रसार से संबंधित अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को ध्यान में रखते हुए और अपने स्वयं के मजबूत कानूनी और नियामक ढांचे के आधार पर अपने रक्षा निर्यात कर रहा है. इसमें अंतिम उपयोगकर्ता दायित्वों और प्रमाणन सहित प्रासंगिक मानदंडों का व्यापक मूल्यांकन शामिल है.

रॉयटर्स ने दी यह खबर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय हथियार निर्माताओं द्वारा बेचे जाने वाले तोप के गोले यूरोपीय ग्राहकों की ओर से यूक्रेन भेजे जा रहे हैं और रूस के विरोध के बावजूद भारत ने इस व्यापार को रोकने के लिए हस्तक्षेप नहीं किया है। रिपोर्ट में 11 अनाम भारतीय और यूरोपीय सरकार और रक्षा उद्योग के अधिकारियों के साथ-साथ व्यावसायिक रूप से उपलब्ध सीमा शुल्क डेटा के रॉयटर्स विश्लेषण का हवाला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि रूस के खिलाफ यूक्रेन की रक्षा के लिए हथियारों का हस्तांतरण एक साल से अधिक समय से चल रहा है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क