Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

अभद्रता व मारपीट करने वाले दबंगों से बचकर केबिन से भाग निकली महिला डॉक्टर, पहुंची एसपी की चौखट

Published on: 22-01-2025
  • दबंग मेडिकल स्टोर संचालक पर जबरन अस्पताल से बाहर की दवाएं लिखने का दबाव पर हाथापाई की नौबत का आरोप

एसके सोनी

रायबरेली। दबंग मेडिकल स्टोर संचालक सीएचसी के अंदर घुसकर ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर से अभद्रता करने के मामले पर डॉक्टर ने शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित डॉक्टर की माने तो दबंगों ने जान से मारने की भी धमकी दी तो डरी सहमी महिला डॉक्टर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। यही नहीं मेडिकल स्टोर संचालक की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।

आपको बता दे कि मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सीएचसी का है जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ सेगल राज ने बताया कि प्रतिदिन की भांति मरीजों को देख रही थी तभी सीएचसी के सामने दीप मेडिकल स्टोर संचालक के दोनों बेटों सिमर व करन ने सीएचसी के अंदर घुसकर महिला डॉक्टर का केबिन अंदर से बंद करते हुए अभद्रता की।

विरोध करने पर दबंग मेडिकल स्टोर संचालक ने महिला डॉक्टर के साथ हाथापाई तक की नौबत शुरू कर दी, किसी तरह डॉक्टर दबंग के चंगुल से जान बचाकर बाहर भागी। डॉ. ने आरोप लगाया कि मेडिकल स्टोर संचालक जबरन अस्पताल से बाहर की दवाएं लिखने का दबाव बनाता था लेकिन मैंने बाहर की दवाई लिखने से मना कर दिया।

इसी से नाराज होकर आज मेडिकल संचालक ने अभद्रता की है। डॉ. ने सलोन कोतवाली पहुंचकर आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क