Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

उपायुक्त द्वारा जन शिकायत निवारण दिवस में आमजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना

Follow

Published on: 06-06-2025

 

  • प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश, कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की सुनवाई की गई। जन शिकायत निवारण दिवस में 60 से ज्यादा नागरिकों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा जिनमें चौकीदार की दूसरी सूची जारी करने की मांग, एमजीएम अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ किए जाने, भूमि विवाद, पेंशन से संबंधित समस्याएं, अवैध कब्जा, निर्माण कार्य कर रास्ता रोक देने, निजी विद्यालय में बीपीएल का नामांकन, आदेश के बावजूद अमीन द्वारा मापी नहीं करने, प्रखंड स्थानातंरण, स्कूल फीस माफी समेत अन्य जनहित से जुड़ी समस्याओं का ज्ञापन प्रमुख रूप से शामिल रहे ।

उपायुक्त ने उक्त सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले का समाधान समयबद्ध रूप से किया जाए।

जन शिकायत निवारण दिवस को लेकर उपायुक्त ने कहा कि आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जनता को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े, बल्कि एक ही स्थान पर सुनवाई और समाधान सुनिश्चित हो।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क