Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया निर्देशित

Follow

Published on: 04-07-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याएं सुनीं।

इस दौरान नागरिकों द्वारा विद्यालय में नामांकन, विद्यालय शुल्क माफी, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ, निजी संस्थान द्वारा वेतन भुगतान में विलंब एवं अनुभव प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किए जाने, पेंशन स्वीकृति, भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, सार्वजनिक सड़क पर नाली का पानी बहाए जाने जैसी समस्याएं रखी गईं। साथ ही, शिक्षा ऋण उपलब्धता एवं विद्यालय भवन निर्माण जैसी जनसरोकार की मांगें भी उपायुक्त के समक्ष रखी गईं।

उपायुक्त ने संबंधित मामलों में यथाशीघ्र जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को आश्वस्त किया कि सभी वाजिब मांगों व शिकायतों पर समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी ।

जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन का प्रयास होता है कि जनसमस्याओं का त्वरित संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिकायतों के निष्पादन एवं फॉलो अप हेतु जन सहायता कोषांग एवं ऑनलाइन पोर्टल बनाया गया है जिसके माध्यम से प्रतिनियुक्त कर्मी संबंधित विभागों को तत्काल आवेदन अग्रसारित करते हैं। वहीं, उपायुक्त के निर्देशानुसार प्राप्त आवेदनों पर 10 दिनों के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने का प्रयास होता है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क