Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

उपायुक्त एवं एसएसपी ने ईद उल अज़हा (बकरीद) पर्व को लेकर की केन्द्रीय शांति समिति सदस्यों के साथ बैठक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील

Follow

Published on: 04-06-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। ईद-उल-अज़हा (बकरीद) को लेकर टाउन हॉल, सिदगोड़ा में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय ने केन्द्रीय शांति समिति सदस्यों के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था संधारण में सहयोग की अपील की। इस दौरान शांति समिति सदस्यों का पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, असामाजित तत्वों पर कार्रवाई संबंधी शिकायत एवं सुझावों को सुना गया तथा समयबद्ध कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया गया।

जिले के वरीय पदाधिकारियों ने अपील किया कि जिलेवासी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनायें, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन द्वारा सभी एहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं । नागरिक समस्याओ और सामाजिक समस्याओं को लेकर प्रशासन संवेदनशील है।

नगर निकाय पदाधिकारियों को शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई सुनिश्चित करने, पेयजल विभाग को क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था समुचित रखने व विद्युत विभाग को बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा आवश्यकतानुसार स्ट्रीट लाईट व हाईमास्ट लाईट की मरम्मती का निर्देश दिया गया।

सांप्रदायिक सौहार्द्र का मिसाल पेश करें, विधि व्यवस्था के संधारण में शांति समिति की भूमिका महत्वपूर्ण

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह नहीं फैलायें। सोशल मीडिया पर डेडिकेटेड टीम द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। उन्होने जिलेवासियों से अपील किया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें, कोई आपत्तिजनक या भ्रामक सूचना प्राप्त होती है तो प्रशासन से पुष्टि जरूर करा लें।

उन्होने प्रतिनियुक्ति दण्डाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए। उन्होने नागरिक सेवा प्रदाता विभाग एवं एजेंसियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का समयबद्ध निवारण करें ताकि नागरिकों को असुविधा नहीं हो।

उन्होने शांति समिति सदस्यों के भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी प्रशासन के लिए फोर्स मल्टीप्लायर का कार्य करते हैं, अपने-अपने क्षेत्र में दायित्वों का अच्छे से निर्वह्न करें तथा प्रशासन का सहयोग करें। पूर्वी सिंहभूम जिला की समृद्ध संस्कृति और सांप्रदायिक सौहार्द्र को बरकरार रखें।

सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम, अतिरिक्त फोर्स की होगी तैनाती

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती रहेगी । साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल की भी मांग की गई है। उन्होने सभी डीएसपी एवं थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए धार्मिक स्थलों में निगरानी रखे जाने का निर्देश दिया।

सोशल मीडिया का सजगता से उपयोग पर बल देते हुए कहा कि विशेषकर युवाओं को इसके जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग को लेकर जागरूक करें। संदिग्ध गतिविधियों, वस्तुओ आदि की सूचना स्थानीय थाना को दें। असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम श्रींमती शताब्दी मजूमदार, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, एसडीएम घाटशिला श्री सुनील चंद्र, एसडीपीओ घाटशिला, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, सभी बीडीओ, सीओ, नगरीय निकाय के पदाधिकारी, डीएसपी, थाना प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क