Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

अफ्रीकी देशों में मौतों का सिलसिला जारी है: उत्तर-पूर्वी कांगो में सशस्त्र समूहों ने 20 लोगों को मार डाला

Follow

Published on: 18-09-2024
 

किंशासाः अफ्रीकी देशों में हिंसा की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार अफ्रीकी देश मौतों का तांडव झेल रहे है। ताजा घटना में उत्तर-पूर्वी कांगो में सशस्त्र समूहों ने घातक हमला किया है। इस हमले में कम से कम 20 लोग मारे गए हैं। कई अन्य लोगों के घायल होने की भी आशंका है। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इन हमलों में आम नागरिकों को निशाना बनाया गया। हमला करने के बाद बंदूकधारी मौके से निकल गए।

बता दें कि पूर्वी कांगो में करीब एक दशक से सरकारी सुरक्षा बलों और 120 से ज्यादा सशस्त्र समूहों के बीच लड़ाई जारी है। दोनों पक्षों के संघर्ष में अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं। मगर अभी तक इस हिंसा का कोई शांति का रास्ता नहीं निकल सका है। उल्लेखनीय है कि सशस्त्र समूहों द्वारा क्षेत्र के सोने और दूसरे संसाधनों पर कब्जा जमाने की लड़ाई में अक्सर आम लोगों को निशाना बनाकर बम फेंके जाते हैं।

फातकी गांव में हुए हमला

स्थानीय प्रशासन के प्रमुख जीन-मैरी मकपेला ने बताया कि ‘कोऑपरेटिव फॉर द डायवर्सन ऑफ कांगो’ (कोडेको) के लड़ाकों ने जुगु इलाके के फातकी गांव में हमला कर कम से कम 20 लोगों की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को हुए हमले के दौरान घरों में आग लगा दी गई और सामान चोरी कर लिया। हमले के वक्त ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। मगर उनके घरों में आग लगाई दी गई। फिर लोगों को जान से मार दिया गया। इस घटना से आसपास दहशत का माहौल है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क