Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

563 दिन बाद वर्ल्ड कप! फाइनल के हीरो वनडे में करेंगे वापसी , खुद कप्तान ने की इसकी पुष्टि

Follow

Published on: 19-09-2024
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 19 सितंबर से होगा, जिसमें सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर को नॉटिंघम के मैदान पर खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी, जिसका आखिरी मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया था और सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी। अब वनडे सीरीज में मेजबान इंग्लैंड के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम की नजर भी आगामी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों पर होगी। इस वनडे सीरीज में इंग्लैंड टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक संभाल रहे हैं, जिन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की पुष्टि की है कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर 18 महीने बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे और पहले मैच में खेलते नजर आएंगे।

जोफ्रा ने अपना आखिरी वनडे मार्च 2023 में खेला था

साल 2019 में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले जोफ्रा आर्चर ने उस साल आयोजित हुए वनडे विश्व कप में इंग्लैंड की टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें उन्होंने फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर ओवर भी फेंका था। जोफ्रा ने अभी तक सिर्फ 21 वनडे मैच ही खेले हैं, इसके पीछे सबसे बड़ी वजह उनका चोट के कारण लंबे समय तक टीम से बाहर रहना है। जोफ्रा ने इस साल टी20 विश्व कप के दौरान वापसी की थी, जिसके बाद से वो अब तक इसी फॉर्मेट में खेलते नजर आए हैं। वहीं जोफ्रा ने 21 वनडे मैचों में 42 विकेट चटकाए हैं। इस वनडे सीरीज में इंग्लैंड टीम की कप्तानी कर रहे हैरी ब्रूक ने जोफ्रा की वापसी पर खुशी जाहिर की और अपने बयान में कहा कि वो हमारे सबसे प्रमुख तेज गेंदबाज हैं और मैं नेट्स में भी उनका सामना करने से ज्यादा बचता हूं। उन्हें सीमित ओवरों के फॉर्मेट में काफी अनुभव है, इसलिए मैं उनके साथ खेलने के लिए काफी उत्सुक भी हूं।

जरूरत पड़ने पर जोफ्रा को 10 ओवर गेंदबाजी करनी पड़ सकती है

बीबीसी स्पोर्ट को दिए अपने बयान में हैरी ब्रूक ने जोफ्रा आर्चर के कार्यभार को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि इस पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा और जरूरत पड़ने पर उन्हें पूरे 10 ओवर गेंदबाजी भी करनी पड़ सकती है। जोफ्रा का प्रदर्शन इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम के लिए काफी अहम रहने वाला है, क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी में वह टीम के सबसे प्रमुख गेंदबाज हो सकते हैं।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क