Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

राष्ट्रीय महिला दिवस पर तहसीलदार अरसला नाज़ को किया गया सम्मानित

Published on: 08-03-2025

विजय वर्मा

पाटन, उन्नाव। राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तहसील बीघापुर की तहसीलदार अरसला नाज़ को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने उन्हें प्रतीक चिह्न प्रदान कर प्रशासनिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सराहा।समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि तहसीलदार अरसला नाज़ ने कर्तव्यनिष्ठा और निष्पक्ष कार्यशैली से प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित किया है।

उन्होंने कानून व्यवस्था, राजस्व कार्यों और महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके प्रयासों से शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ है, जिससे आमजन को लाभ मिला है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद तहसीलदार अरसला नाज़ ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि उन सभी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों का है जो पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और समाज के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं।

इस अवसर पर जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित इस समारोह ने महिलाओं के योगदान को सम्मान देने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का कार्य किया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क