Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

शिक्षकों की जमीनी समस्याओं को लेकर शिक्षक संघ ने जिलाध्यक्ष पवन वर्मा के नेतृत्व में सदर विधायक धर्मराज सिंह को सौंपा ज्ञापन

Follow

Published on: 04-07-2025

(रियाज अहमद संवाददाता)
लखनऊ- बेसिक शिक्षा विभाग में व्याप्त जमीनी समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद बाराबंकी के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जिला अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा के नेतृत्व में सदर विधायक धर्मराज सिंह से भेंट की। इस दौरान शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
बैठक में विशेष रूप से उन प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर पर चिंता जताई गई, जिनकी छात्र संख्या 50 से कम है। श्री वर्मा ने कहा कि ऐसे निर्णय दूरदराज के क्षेत्रों में शिक्षा की पहुँच को बाधित करेंगे और विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों के भविष्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डालेंगे।
इसके साथ ही उन्होंने 100 एवं 150 छात्र संख्या पर प्रधानाध्यापक पद सृजन की बाध्यता को समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन शर्तों के कारण विद्यालयों में नेतृत्व का अभाव बना रहता है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
ज्ञापन में मांग की गई कि शासन इन नीतियों की समीक्षा करते हुए शिक्षक हित में आवश्यक सुधार करें। विधायक धर्मराज सिंह ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि वे इस विषय को सदन में उठाकर समाधान का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर संघ के संरक्षक सहजराम वर्मा, जिला मंत्री विजेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धौर जंगबहादुर वर्मा, हरख के कुलदीप वर्मा, बंकी के मनोज वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुमताज अहमद, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौमित्र आनंद, मीडिया प्रभारी अमित वर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शिक्षक संघ ने स्पष्ट किया कि यदि समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हुआ, तो संगठन आगामी दिनों में चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति पर विचार करेगा।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क