Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

न्यू स्टैंडर्ड स्कूल बस की चपेट में आए शिक्षक की मौत

Published on: 01-10-2024

महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र के बछरावां रोड पर रमपुरा मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला गांव के समीप एक 45 वर्षीय एक प्राइवेट शिक्षक की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन चोटहिल को एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बताते चले कि, क्षेत्र के बछरावां रोड स्थित रमपुरा गांव के समीप श्री हंस विद्यापीठ इंटर कॉलेज में कार्यरत रहे प्राइवेट शिक्षक के पद पर रामसनेही मौर्य पुत्र शिव बालक निवासी झामखेड़ा मजरे अटरा थाना बछरावां विद्यालय से छुट्टी होने के उपरांत अपनी साइकिल से घर जा रहे थे तभी रमपुरा गांव के पास सामने से आ रही न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू की बस संख्या यूं.पी. 33 टी 7072 बच्चों को लेकर बावन बुजुर्ग बल्ला छोड़ने जा रही थी।

तभी दो पहिया साइकिल सवार रामसनेही बस के चपेट में आ गए और बुरी तरह घायल हो गए तथा बस अनियंत्रित होकर झाड़ियों पर पलट गई जिसमें स्कूल के बच्चे भी सवार थे लेकिन बच्चे सभी सुरक्षित है तो वहीं साइकिल सवार युवक लगभग 20 मिनट बस के नीचे भी दबा रहा।

मौके पर पहुंची पुलिस व राहगीरों की मदद से शिक्षक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीएचसी परिसर में जमावड़ा लगने लगा तथा शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।

इनसेट

बावन बुजुर्ग बल्ला गांव स्थित श्री हंस विद्यापीठ इंटर कॉलेज में मृतक रामसनेही विगत 5 वर्षों से गणित शिक्षक का कार्य करते थे तथा प्राइवेट नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क