Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

एग्जिट पोल की मिठास: लड्डू-जलेबी के ऑर्डर पर सस्पेंस का ताला

Follow

Published on: 21-11-2024

 

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं। अब हर किसी की निगाहें 23 नवंबर पर टिकी हैं, जब नतीजों का खुलासा होगा। लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल ने अपनी भविष्यवाणी कर माहौल को गर्म कर दिया है। अधिकतर सर्वे भाजपा को डबल धमाका देने की ओर इशारा कर रहे हैं। महाराष्ट्र में महायुति और झारखंड में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जताया जा रहा है। हालांकि, कुछ एग्जिट पोल ने कांटे की टक्कर का संकेत देकर सस्पेंस बढ़ा दिया है।

हरियाणा का उदाहरण याद करें, तो एग्जिट पोल और असली नतीजों के बीच का फासला मिठाइयों पर भारी पड़ चुका है। सवाल उठता है—क्या इस बार हेमंत सोरेन, उद्धव ठाकरे या एकनाथ शिंदे “मिठास ऑर्डर” करने की हिम्मत करेंगे?

हरियाणा के लड्डुओं की कहानी

हरियाणा चुनाव में एग्जिट पोल ने कांग्रेस की जीत का परचम लहराने की भविष्यवाणी की थी। नतीजों से पहले ही कांग्रेसियों का उत्साह सातवें आसमान पर था। राहुल गांधी भी मुस्कुराते हुए अपने समर्थकों को देख रहे थे। कांग्रेस कार्यालय में लड्डू और जलेबियों के ऑर्डर धड़ाधड़ दिए जा रहे थे। उम्मीदें इतनी मजबूत थीं कि गोहाना से प्रधानमंत्री मोदी के लिए जलेबी भेजने की तैयारी तक हो गई थी।

लेकिन जब असली रुझान आने लगे, तो यह मीठा सपना कड़वा सच बन गया। नतीजे भाजपा के पक्ष में पलट गए, और कांग्रेस को अपने सारे ऑर्डर कैंसिल करने पड़े। जोश से भरे दफ्तर की हवा अचानक ठंडी हो गई। ढोल-नगाड़े खामोश हो गए, और मिठाइयों की थालियां गायब।

एग्जिट पोल के जादू और सच्चाई का अंतर

हरियाणा के अनुभव ने नेताओं को सबक सिखाया है कि एग्जिट पोल और असली नतीजों में जमीन-आसमान का फर्क हो सकता है। इसीलिए महाराष्ट्र और झारखंड में मिठाई के ऑर्डर को लेकर दुविधा है। हेमंत सोरेन और उद्धव ठाकरे जैसे नेता शायद अब तक इंतजार कर रहे होंगे, क्योंकि जश्न मनाने में जल्दबाजी भारी पड़ सकती है।

इस बार मिठाई कौन बांटेगा?

23 नवंबर को नतीजे आएंगे, लेकिन एग्जिट पोल की भविष्यवाणी ने इस बार भाजपा को उत्साहित कर दिया है। महाराष्ट्र और झारखंड में पार्टी के नेता जश्न की तैयारी में जुटे हो सकते हैं, लेकिन हरियाणा के लड्डू-प्रकरण के बाद सतर्कता भी बरत रहे हैं।

तो क्या इस बार मिठाई के डिब्बे हेमंत सोरेन के दफ्तर से बाहर निकलेंगे, या फिर भाजपा के कार्यालय में गुजिया और जलेबियों का दौर चलेगा? इसका जवाब केवल वक्त देगा। तब तक मिठाई के ऑर्डर पेंडिंग हैं!

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क