Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

शिक्षा, संस्कार और सृजन का संगम बना उच्च प्राथमिक विद्यालय माती का समर कैंप

Follow

Published on: 31-05-2025

रियाज अहमद 

लखनऊ। चिनहट देवा रोड स्थित बाराबंकी के बंकी ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय माती में चल रहे समर कैंप में शनिवार को बच्चों ने विविध रचनात्मक, शिक्षाप्रद और मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा और जागरूकता का परिचय दिया। पर्यावरण संरक्षण, योग और रचनात्मकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित इस आयोजन ने बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक पहल की।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती बंदना के उपरांत विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा पौधरोपण किए जाने के साथ हुई, जहां बच्चों ने इमली और गुलमोहर का पौधरोपण किया। वहीं उसकी सुरक्षा को लेकर बच्चों ने हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण की रक्षा का संदेश भी दिया। इसके साथ ही जल संरक्षण जैसे ज्वलंत विषय पर रंग-बिरंगे चार्ट बनाकर बच्चों ने “अपने मन की बात, कला आकृति के साथ” प्रस्तुत किया।

वहीं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित ‘मटकी रंगाई’ गतिविधि में बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति और कलात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वहीं, पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने की दिशा में ‘गिल्ली चोर’ जैसे खेलों का आयोजन किया गया, जिससे बच्चों में टीमवर्क, सहभागिता और अनुशासन की भावना विकसित हुई।
एकाग्रता और संतुलन बढ़ाने हेतु ‘आंखें बंद कर लक्ष्य तक पहुंचने’ जैसे रोचक खेलों ने बच्चों को मानसिक रूप से सजग रहने की प्रेरणा एक गतिविधि के माध्यम से कराई गई।

स्वास्थ्य और आत्म-संयम के लिए योग अभ्यास सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। इससे बच्चों को मानसिक शांति और शारीरिक स्फूर्ति का अनुभव हो सके। इस समर कैंप का संचालन प्राथमिक विद्यालय माती के शिक्षा मित्र आनंद प्रताप सिंह और अनुदेशक संगीता विश्वकर्मा द्वारा किया जा रहा है। दोनों शिक्षकों ने बच्चों को आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी की ओर प्रेरित करने में अहम भूमिका निभा रहे है। समर कैंप को लेकर आनन्द प्रताप सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को केवल मनोरंजन प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें रचनात्मक, शैक्षिक और नैतिक गतिविधियों के माध्यम से सीखने के अवसर देना है। इस तरह की पहल से बच्चों में आत्मविश्वास, सामाजिक जिम्मेदारी और टीमवर्क की भावना विकसित होती है, जो उनके समग्र विकास के लिए आवश्यक है। वहीं ग्राम प्रधान कांती वर्मा ने इस समर कैंप को बच्चों के लिए अविस्मरणीय और उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की और बताया कि बच्चों

को गर्मी की छुट्टियों में मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञान अर्जन और व्यक्तित्व विकास का अनूठा अवसर मिल रहा है जिसमें बच्चों का सर्वांगीण विकास भी हो रहा है यह कार्यक्रम वास्तव में सराहनीय है। कार्यक्रम में प्रिया, अजमल, शरद, अहमद, निधि, उम्मेतुबा, प्रीती, दीक्षा, यशी, निशी, शिवा, साजिया बानो, तमन्ना, प्रियांशू, श्रुति, हिमेश सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क