Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

नेशनल पी.जी. कॉलेज मे विद्यार्थी विकास कार्यक्रम कार्यशाला का किया गया आयोजन

Published on: 08-10-2024

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नेशनल पी.जी. कॉलेज, में 2/10/2024 से 8/10/2024 तक वन्य जीव सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थी विकास कार्यक्रम नामक कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर देवेंद्र कुमार सिंह तथा जंतु विज्ञान विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ ज्ञानेंद्र कुमार के नेतृत्व में मनाया गया जिसमें छात्रों के ज्ञानवर्धन के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां पोस्टर, स्लोगन, निबंध तथा भाषण कराए गए।

इस अवसर पर प्राचार्य ने वन्यजीव संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को पर्यावरण और जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ शैलेंद्र सिंह डायरेक्टर टी एस ए फाउंडेशन ने “जलीय वन्यजीव संरक्षण” विषय पर जानकारी देते हुए कहां की जीव जंतु किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाते हैं उनको संरक्षित करने की आवश्यकता है।

आज विलुप्त हो रही बहुत सी प्रजातियां जैसे कछुआ, टाइगर, घड़ियाल, मगरमच्छ, डॉल्फिन, सारस, कौवा, गिद्ध तथा गौरैया को संरक्षित करने और जन मानस को जागरूक करने की आवश्यकता है। महाविद्यालय के प्राक्टर प्रोफेसर पीके सिंह ने रामायण का उदाहरण देते हुए कहा कि असत्य पर सत्य की विजय के लिए जानवरों ने ही सहयोग किया था इसलिए वन्य जीव जंतुओं तथा जल को संरक्षित करना अति आवश्यक है।

जूलॉजी के विभाग अध्यक्ष डॉ ज्ञानेंद्र कुमार ने वन्यजीवों को असमान हत्या और अवैध शिकार से बचाने के लिए प्रेरित किया। जूलॉजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर अर्चना सिंह ने कहा कि जैव विविधता को संरक्षित करने और पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन को बनाए रखने के लिए वन्यजीव संरक्षण महत्वपूर्ण है।

रसायन विज्ञान के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर विकास सिंह ने कहा कि संरक्षण का लक्ष्य आनुवंशिक, प्रजाति, जनसंख्या और पारिस्थितिकी तंत्र के स्तर पर जैविक विविधता को बनाए रखते हुए वर्तमान और भविष्य के विकल्पों को सुरक्षित करना होना चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर नीलम ने आज के मुख्य वक्ता का परिचय दिया। इस कार्यक्रम में 120 छात्र-छात्राओं ने बहुत ही उत्साह पूर्वक सहभागिता की।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क