Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

अँधपुर देव में लगेगी रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा, डॉ. राजेश्वर सिंह ने की निधि से 5 लाख देने की घोषणा

Published on: 10-09-2024

डॉ. राजेश्वर सिंह ने मेधावी छात्राओं को बांटे लैपटॉप, कहा डिजिटल शिक्षा ही युवाओं के उज्जवल भविष्य का आधार

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अँधपुर देव में प्रथम स्वाधीनता आन्दोलन की नायिका रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा की स्थापना के लिए विधायक निधि से ₹5 लाख प्रदान करने की घोषणा की। सोमवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय लोधी, मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत, ग्राम प्रधान कैथी मनोज लोधी, ग्राम प्रधान खटोला संतोष लोधी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रितेश सिंह एवं प्रधान प्रतिनिधि जय करन लोधी ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा स्थापित कराये जाने का प्रस्ताव दिया था।

इस सम्बन्ध में डॉ. सिंह ने कहा, ”शौर्य, साहस और पराक्रम की प्रतिमूर्ति, 1857 के स्वाधीनता संग्राम की महानायिका, वीरांगना ‘रानी अवंतीबाई लोधी’ का त्यागपूर्ण जीवन सभी के लिए महान प्रेरणास्रोत है। हमारा प्रयास है सरोजनीनगर में सभी महापुरुषों की गौरव गाथाओं का प्रसार हो ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके जीवन से राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा प्राप्त करती रहें!”

इनसेट-

क्षेत्रीय जनता से मिले डॉ. राजेश्वर सिंह, मेधावियों को बांटे लैपटॉप, पैरा बैडमिंटन खिलाडी को किया सम्मानित


लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सोमवार को अपने आशियाना आवास पर क्षेत्रीय जनता के साथ बैठक कर संचालित विकास कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की, साथ ही जनसमस्याएं सुनकर उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आश्वस्त भी किया।

इस दौरान डॉ. सिंह ने तेलीबाग निवासी इंटरमीडिएट परीक्षा में 90% अंक प्राप्त करने वाली भाजपा बूथ अध्यक्ष बृजभान सिंह बेटी, मेधावी छात्रा तन्या सिंह तथा वरिष्ठ भाजपा नेता, गोडवा निवासी सुभाष पासी की बेटी, मेधावी छात्रा मोहिनी वर्मा को लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने आशियाना आवास पर पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हामिद सलमानी जी को बैडमिंटन किट खरीदने के लिए 20,000 की सहयोग राशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया व उनकी अग्रिम प्रतिस्पर्धा, पैरा गेम्स इंडोनेशिया के लिए शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पदाधिकारी विवेक मिश्रा एवं नगर संघचालक अर्जुनगंज अशोक कुमार और लोकगायिका वंदना मिश्रा ने आशियाना आवास पर विधायक से मुलाक़ात की।

इस दौरान इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता श्री शिव शंकर अवस्थी, राजेश सिंह, शंकरी सिंह, ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत, मण्डल अध्यक्ष विवेक राजपूत एवं शिव बख्श सिंह, मोहित तिवारी, के.के. श्रीवास्तव, रज्जन सिंह, शिव प्रकाश मिश्रा, विपिन कुमार पीनू, रीना त्रिपाठी, सुभाष पासी, बच्चू लाल पासी, रज्जन लाल रावत, संजय रावत, मनोज रावत, राकेश सिंह बबलू, सज्जन पाल, संजय सिंह, राधा पांडेय, राधे लाल यादव एवं भाजपा नेता मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क