Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

RANCHI : दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर राज्य की महिलाओं को राज्य सरकार का उपहार

Follow

Published on: 29-09-2025

दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर राज्य की महिलाओं को राज्य सरकार का उपहार

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत लाभुकों को सम्मान राशि का भुगतान

रांची जिले में योजना अंतर्गत सितंबर महीने की सम्मान राशि (2500 रूपये) का भुगतान

रांची जिला में 3 लाख 87 हजार 5 सौ 84 लाभुकों के खाते में आधार बेस्ड भुगतान

लाभुकों के मध्य 96 करोड़ 89 लाख 60 हजार की राशि का भुगतान

रांची (झारखंड)। दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर राज्य सरकार द्वारा झारखंड की महिलाओं को विशेष उपहार स्वरूप मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत सितंबर माह की सम्मान राशि का भुगतान किया जा रहा है। इस योजना के तहत रांची जिले की कुल 3 लाख 87 हजार 584 महिलाओं के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 2500 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 96 करोड़ 89 लाख 60 हजार रुपये की राशि का भुगतान कर दिया गया है।

विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों में भुगतान की स्थिति (सितंबर माह)

अनगड़ा – 16,868 लाभुक

अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 12,165 लाभुक

बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 9,248 लाभुक

बेड़ो – 20,818 लाभुक

बुण्डू – 8,534 लाभुक

बुण्डू नगर पंचायत – 3,569 लाभुक

बुढ़मू – 18,081 लाभुक

चान्हो – 19,939 लाभुक

हेहल शहरी क्षेत्र – 15,463 लाभुक

ईटकी – 10,531 लाभुक

कांके – 31,951 लाभुक

कांके शहरी क्षेत्र – 1,330 लाभुक

खलारी – 9,715 लाभुक

लापुंग – 11,417 लाभुक

माण्डर – 23,437 लाभुक

नगड़ी – 18,000 लाभुक

नगड़ी शहरी क्षेत्र – 7,559 लाभुक

नामकुम – 18,037 लाभुक

नामकुम शहरी क्षेत्र – 9,195 लाभुक

ओरमांझी – 18,404 लाभुक

राहे – 9,644 लाभुक

रातू – 18,822 लाभुक

सिल्ली – 21,403 लाभुक

सोनाहातू – 13,114 लाभुक

तमाड़ – 18,714 लाभुक

सदर शहरी क्षेत्र – 21,626 लाभुक

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल उन्हें त्योहार के समय आर्थिक संबल प्राप्त होता है, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की राह भी प्रशस्त होती है।

★ अबुआ साथी–9430328080
जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क