Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

खेल मंत्री ने संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित पदयात्रा को हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारम्भ

Published on: 26-11-2024

लखनऊ। उ0प्र0 के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने आज 75 वें संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर राजधानी में आयोजित एक पदयात्रा को हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव, युवा कल्याण एवं खेल, आलोक कुमार द्वितीय, सचिव, युवा कल्याण एवं खेल तथा महानिदेशक, युवा कल्याण, सुहास एल.वाई. विशेष सचिव, युवा कल्याण, सुनील कुमार वर्मा, संयुक्त निदेशक, अशोक कुमार कनौजिया एवं अन्य विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे एवं पदयात्रा में प्रतिभाग किये। पदयात्रा 1090 चौराहा से प्रारम्भ होकर अम्बेडकर पार्क गोमती नगर के परिसर में स्थित मुख्य स्थल पर समाप्त हुई।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) द्वारा डा० भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति पर पुष्पार्पण करने के उपरान्त पदयात्रा समापन स्थल पर एकत्रित युवाओं को सम्बोधित करते हुए संविधान दिवस की महत्ता के विषय में बताया गया। तदोपरान्त संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। उन्होने कहा कि 26 नवम्बर का दिन संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत का संविधान, भारत के गौरव एवं भारत की एकता का प्रतीक है। संविधान दिवस का उद्देश्य डॉ भीमराव अम्बेडकर के विचारों और अवधारणाओं को प्रसारित करने के साथ-साथ संविधान के प्रति नागरिकों को अपने मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाना है।

गिरीश चन्द्र यादव द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए मेरा संविधान, मेरा स्वाभिमान, संविधान है तो भारत है, भारत का संविधान अधिकारों का प्रतीक व कर्तव्यों का पथ है, संविधान से जुड़े अपने कर्तव्यों को समझने, संविधान की 75वीं वर्षगांठ समारोह मनाने के साथ ही यह कार्यशील होने का आह्वान किया गया, लोगों और समुदायों को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सार्थक सहयोग देने के योग्य बनाने के उद्देश्य से उन्हें शिक्षित और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने की बात कही गयी।

पदयात्रा में युवा कल्याण विभाग के युवक एवं महिला मंगल दल के युवा, नेहरू युवा केन्द्र संगठन के युवा, प्रान्तीय रक्षक दल के बैण्ड, खेल विभाग के खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े छात्र-छात्राओं सहित 2,000 से अधिक युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क