Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

रफ्तार! अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

Published on: 21-12-2024

महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के रवना/गढ़ी मोड के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी, घटना में बाइक सवार एक 42 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक चला रहा चालक और उसी पर बैठा एक अन्य व्यक्ति बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

आपको बता दें कि सीएचसी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना महराजगंज थाना क्षेत्र के रवना गढ़ी मोड़ के पास की है। बीते शुक्रवार को रात लगभग 8:30 बजे राममिलन लोधी (42) पुत्र मिंटू लोधी निवासी पिण्डूरी सरगही थाना हरचंदपुर अपनी एक रिश्तेदारी जमुरवां गांव किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने गया था।

वहां से वह अपने घर वापस लौट रहा था तभी रात लगभग 8:30 बजे रवना गढ़ी के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक चार पहिया अज्ञात वाहन के अज्ञात चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए, जिससे एक को गंभीर चोटे आई है। जबकि दो अन्य बाल बाल बच गए।

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस पर लादकर घायल को सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राममिलन (42) की स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया किंतु जिला अस्पताल में भी उसकी स्थिति में सुधार नहीं आया तो चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया ।

परिजनों द्वारा लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मामले में कोतवाल जगदीश यादव का कहना है कि घटना संज्ञान में आई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के भाई जयराम पुत्र रामानंद की तहरीर पर अज्ञात चार पहिया वाहन के अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क