Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

मांस के टुकड़े को छुआ तक नहीं, पूरी तरह वेजिटेरियन डाइट में सोनू सूद का कमाल।

Published on: 10-01-2025

सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ आज 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में सोनू सूद ने धमाकेदार एक्शन किया है और धांसू बॉडी के साथ अपने फैन्स को खुश कर दिया है। लेकिन सोनू सूद ने ये धांसू बॉडी बिना एक मांस का टुकड़ा खाए बनाई है। शाकाहारी डाइट लेकर भी सोनू सूद ने 6 पैक एब्स वाली बॉडी में अकेले ही गुंडों की फौज मिटा डाली है। सोनू सूद ने खुद इसकी जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे वेजीटेरियन डाइट के साथ उन्होंने गठीली और सुडौल बनाई है। हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पहुंचे सोनू सूद ने अपनी धांसू बॉडी का राज भी बताया। सोनू सूद बताते हैं, ‘मैं अपनी बॉडी बनाने के लिए बहुत मेहनत करता हूं। साल के 365 दिनों में कभी भी जिम मिस नहीं की। मैं प्रोटीन पाउडर लेता हूं। इसके अलावा कुछ नहीं। एक ब्रड के बड़ा लोफ और बटर की एक बड़ी टिक्की खाता हूं। रात में दूध पीता हूं। मैं जब भी होटल में जाता हूं तो शैफ से बोलता हूं कि सलाद और एग व्हाइट भेज दे। इसके अलावा मैं अपनी पूरी जिंदगी दाल-चावल पर गुजार सकता हूं।’

 

फतेह में दिखेगा सोनू सूद का धमाकेदार एक्शन

सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में सोनू सूद ने जबरिया एक्शन से विलेन की हवा निकाल दी है। फिल्म के ट्रेलर में ही इसके एक्शन की झलकियां देखने को मिली हैं। सोनू सूद ने फिल्म को खुद ही डायरेक्ट भी किया है। इसकी कहानी सोनू सूद ने अंकुर पजनी के साथ मिलकर लिखी है। फिल्म में सोनू सूद के साथ जैकलीन फर्नांडिज और विजय राज अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखा पाती है ये तो वक्त बताएगा। आज ओपनिंग डे पर फिल्म की कमाई का फैसला हो सकता है। अब देखना होगा कि दर्शकों को फिल्म की कहानी कितनी पसंद आती है।

1 साल बाद पर्दे पर लौट रहे सोनू सूद

बता दें कि सोनू सूद पूरे 1 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। बीते साल 2024 में कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। इससे पहले 2023 साउथ की 2 फिल्मों ‘श्रीमंथा’ और ‘थमिलारासान’ में नजर आए थे। इसके साथ ही लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों से भी दूर हैं। सोनू सूद ने 2022 में ‘सम्राट पृथ्वीराज’ फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नजर आए थे। सोनू सूद कई फिल्मों में अपने दमदार एक्शन और बेहतरीन एक्टिंग का नमूना दिखा चुके हैं। अब फतेह पर सोनू सूद ने दांव खेला है। फिल्म सिनेमाघरों में आज रिलीज हो जाएगा।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क