Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग का छठा चरण युवाओं में जोश भरने में सफल

Published on: 22-12-2024

-डॉ. राजेश्वर सिंह का विजन: सरोजनीनगर में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर बना रहे हैं स्पोर्ट्स हब

-सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग: छठे चरण की क्रिकेट चैंपियनशिप में युवाओं का जोश और उत्साह चरम पर

पहला मुकाबला: नेशनल पब्लिक स्कूल बनाम एलपीएस साउथ सिटी – एलपीएस साउथ सिटी ने 39 रनों से दर्ज की जीत।

दूसरा मुकाबला: कोल्विन पब्लिक स्कूल बनाम अवध कॉलेजिएट – अवध कॉलेजिएट ने 52 रनों से अपने नाम किया मैच।

तीसरा मुकाबला: कमल दिल्ली पब्लिक स्कूल बनाम स्टारलिंग इंटर कॉलेज – कमल दिल्ली पब्लिक स्कूल को वॉकओवर मिला।

चौथा मुकाबला: एलआरएसएस बांथरा बनाम सैक्रेड हार्ट स्कूल – एलआरएसएस बांथरा ने 12 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की।

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर में खेलों का महोत्सव अपने चरम पर है। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व और समर्पण के कारण क्षेत्र में युवाओं को खेल के लिए नया मंच और बेहतर संसाधन उपलब्ध हो रहे हैं। डॉ. सिंह द्वारा प्रारंभ की गई सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग के छठे चरण में आयोजित क्रिकेट चैंपियनशिप ने इंटर स्कूल और इंटर क्लब की 200 से अधिक टीमों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया है। शनिवार को इंटर स्कूल लीग में चार शानदार मुकाबले हुए, जिनमें खिलाड़ियों और दर्शकों का जोश देखते ही बन रहा था।

पहले मैच में नेशनल पब्लिक स्कूल और एलपीएस साउथ सिटी की टीमों ने अपना दमखम दिखाया, जिसमें एलपीएस साउथ सिटी ने 39 रनों से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में कोल्विन पब्लिक स्कूल और अवध कॉलेजिएट के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें अवध कॉलेजिएट ने 52 रनों से मुकाबला जीता।

तीसरा मैच कमल दिल्ली पब्लिक स्कूल और स्टारलिंग इंटर कॉलेज के बीच निर्धारित था, लेकिन स्टारलिंग इंटर कॉलेज की टीम समय पर मैदान पर नहीं पहुंच सकी, जिसके कारण कमल दिल्ली पब्लिक स्कूल को वॉकओवर मिला। दिन का अंतिम और चौथा मैच एलआरएसएस बांथरा और सैक्रेड हार्ट स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें एलआरएसएस बांथरा ने 12 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा, “युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने के लिए खेलों का विशेष महत्व है। सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग क्षेत्रीय प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें भविष्य में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों तक ले जाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। सरोजनीनगर में खेलों का महाकुंभ डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व और उनकी दूरदर्शी सोच का नतीजा है।

उनके इस प्रयास से क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है। स्थानीय युवाओं और जनता का जबरदस्त उत्साह यह दर्शाता है कि सरोजनीनगर में खेलों का एक नया युग प्रारंभ हो चुका है। खेलों की यह पहल न केवल युवाओं के लिए नए अवसर प्रदान कर रही है, बल्कि सरोजनीनगर को खेल प्रतिभाओं की नई नर्सरी के रूप में उभरने में भी मदद कर रही है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क