Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सीतारमण ने आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की पूंजीगत व्यय योजना का किया गहन मूल्यांकन

Follow

Published on: 21-09-2024

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की पूंजीगत व्यय योजना की समीक्षा की। उन्होंने धन के समय पर और कुशल उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) पर मुख्य रूप से चर्चा की गई। वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शहरी भारत की आवास जरूरतों को पूरा करने के लिए इस योजना के तहत प्रगति में तेजी लाने की जरूरत पर बल दिया।”

सीतारमण उन मंत्रालयों और विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर रही हैं, जिन्हें केंद्रीय बजट में महत्वपूर्ण पूंजीगत व्यय आवंटित किया गया है। यह बैठक उसी का हिस्सा है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट में 28,628 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय आवंटन किया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि बैठक के दौरान वित्त मंत्री ने इस कोष का समय पर और कुशल उपयोग करने की आवश्यकता के बारे में बात की। सीतारमण ने शहरी मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूंजीगत व्यय लक्ष्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा हो और वित्त वर्ष के अंत तक बजटीय राशि का पूरा उपयोग हो।

उन्होंने शहरी परिवहन के महत्व पर भी बल दिया और अधिकारियों से मेट्रो रेल और क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के लिए आवंटित पूंजीगत व्यय लक्ष्यों को पूरा करने का आग्रह किया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क