Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

खीरों कस्बे पक्के तालाब पर श्रीकृष्ण ने नाग मंथन के साथ किया कंस का वध

Published on: 17-09-2024

एसके सोनी

रायबरेली। खीरों कस्बा मे हर साल की भाँति इस वर्ष भी सोमवार को जल विहार उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे विशाल झाकिया व बाजे-गाजे के साथ पूरे कस्बा क्षेत्र मे भ्रमण करवाकर कस्बा चौराहा स्थित पक्के तलाब पर कृष्ण की लीलाओ को दर्शाते हुये कंश वध किया गया। यह जल विहार कार्यक्रम पिछले 84 सालों से लगातार आयोजित होता चला रहा है, स्व: बिहारी लाल द्वारा रामलीला कमेटी की नींव रखी गई थी। जिसके बैनर तले कस्बे में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते है। वही अध्यक्ष की कमान महेश शर्मा हांथ व महामंत्री गंगा सेवक, कोषाध्यक्ष रमेश प्रसाद गुप्ता के हांथ है।

जानकारी के अनुसार खीरों कस्बे का मशहूर जल विहार उत्सव लगभग पिछले 84 सालो से संस्थापक स्वर्गीय बिहारी लाल शर्मा के द्वारा डाली गयी परम्परा के अनुरूप उनके परिजनो एंव कमेटी के सदस्यो के सौजन्य से प्रतिवर्ष श्री कृष्ण की लीलाओ का मंचन किया जाता है । इस बार भी नन्हें-मुन्हे बच्चे कृष्ण लीलाओ का प्रदर्शन करते हुए उनकी दर्जनो झांकिया निकाल कर कस्बे का भ्रमण करवाकर मेन चौराहा स्थित पक्के तालाब के जल मे नागमंथन के बाद कंस वध किया गया।

साथ ही कस्बे मे रामलीला मैदान पर विशाल मेले का आयोजन भी किया गया। सुंदर झांकियां का दृश्य देखने के लिए आसपास के जिले से लोग पहुंचते हैं। मेले में झूला, विभिन्न खिलौने की दुकान, गोलगप्पे चाट, जलेबी का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में सुंदर साज सज्जा कपड़ों के बेहतर परिधान देने वाले पंकज शर्मा, शैलेश शर्मा, विनय शर्मा, राज किशोर पिलोरी, बसंत, सुरेंद्र सविता के साथ संरक्षक बिंदा प्रसाद सोनी, सहित श्याम बाबू गुप्ता, देवेंद्र सविता, नोखे गुप्ता, प्रेम गुप्ता, पालू जायसवाल, राजू सोनी, दीपू शुक्ला, अवध गुप्ता, बरसाती टेंट शाहिद अन्य दर्जनों लोग शामिल रहे।

इनसेट

खीरों पुलिस का कार्य रहा सराहनीय, चप्पे चप्पे पर रही नजर

ज्ञात हो कि इस बार बारावफात व जलविहार कार्यक्रम एक साथ आयोजित हुआ, हिंदू मुस्लिम एकता की मिशाल कहा जाने वाला खीरों कस्बा के भाईयो ने एक दूसरे का सहयोग करते हुए पुलिस की निगरानी में सुबह से दोपहर तक जुलूस व दोपहर बाद से देर शाम तक जल विहार कार्यक्रम आयोजित हुआ। खीरों पुलिस ने चप्पे चप्पे पर नजर रखते हुए दोनो कार्यक्रमो को शांति पूर्वक संपन्न करवाया। जिस पर दोनों कमेटी की ओर से एसएचओ देवेंद्र सिंह भदौरिया को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क