Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

शीला डोंगरे महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी के ‘हिंदी विशिष्ट सेवा पुरस्कार’ से अलंकृत होंगी

Follow

Published on: 13-03-2025

शीला डोंगरे महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी के ‘हिंदी विशिष्ट सेवा पुरस्कार’ से अलंकृत होंग

अमरावती, 13 मार्च: महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा सुब्रमन्यम भारती जी के नाम पर दिया जाने वाला प्रतिष्ठित ‘हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार’ इस वर्ष प्रतिष्ठित साहित्यकार और सांस्कृतिक योगदानकर्ता शीला डोंगरे को प्रदान किया जा रहा है। यह पुरस्कार महाराष्ट्र में हिंदी साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति उनके विशेष योगदान के लिए दिया जाएगा।

वर्ष 2024 के इस पुरस्कार में उन्हें एक लाख रुपये, प्रशस्तिपत्र, अंगवस्त्र और सम्मान चिन्ह प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार, 18 मार्च 2025 को शाम 6:30 बजे रंगशारदा सभागार, के सी मार्ग, बांद्रा रिफलेक्शन, बांद्रा (प.) मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अनेक मान्यवर और साहित्यिक विभूतियों की उपस्थित में महाराष्ट्र सरकार के संस्कृति मंत्री एड.आशीष शेलार प्रदान करेंगे। समारोह में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और रामदास आठवले, सांसद वर्षा गायकवाड़, मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा विधायक उद्धव जी ठाकरे, अनिल परब, मिलिंद नार्वेकर, पूर्व मंत्री अमरजीत मिश्र, अकादमी के कार्याध्यक्ष शीतला प्रसाद दुबे, साहित्यकार दिनेश प्रताप सिंह सहित महाराष्ट्र के गण्यमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
शीला डोंगरे अमरावती की ख्यातिप्राप्त साहित्यकार हैं। वे सार्थक नव्या मासिक की संस्थापक और अखिल हिंदी साहित्य सभा की संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। कविता, कहानी, निबन्ध, यात्रा वृतांत, संस्मरण पर आधा दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हैं। इससे पहले वे हिंदी साहित्य सरिता मंच की राष्ट्रीय सचिव रही हैं। उनके पिता सेना में अधिकारी और पति वरिष्ठ राजस्व अधिकारी थे। साहित्य की विरासत उन्हें लोकसाहित्य के माध्यम से अपनी माता जी से मिली है। शीला डोंगरे को पुरस्कार देने की घोषणा से अमरावती के साहित्यप्रेमियों में खुसी की लहर दौड़ गयी है। अनेक साहित्यिक संस्थाओं, साहित्यकारों सहित सिटी न्यूज चैनल के संस्थापक डॉ सोजतिया, सप्तरंगी संस्था के अध्यक्ष श्री शंकर भूतडा जी, शाम दमानी, अंतराष्ट्रीय कवि डॉ घनश्याम अग्रवाल, अहिसास कार्यकारणी मंडल के सदस्य श्री वीरेंद्र मिश्रा, स्मिता इटनारे, अनीता काले, स्वाति बड़गुजार, श्री हनुमान गुजर, श्री वसंत पाटिल, प्रा डॉ संजय खड़से, एकता रैली के संस्थापक श्री नन्नावरे, मातोश्री वृद्धहश्रम के सर्वेरवा श्री राउत सर, श्रीमती नर्गिस अली व .हास्य कवि मनोज दोनती, हास्य कवि प्रीतम जोनपुरी, ने उन्हें बधाई दी है।

शीला डोंगरे
सम्पर्क सूत्र – 9420588104

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क