Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

Sexual Wellness: फिजिकल इंटिमेसी आपकी मेंटल हेल्थ को कर सकती है प्रभावित, एक्सपर्ट से जानें कब होता है नकारात्मक असर।

Published on: 20-01-2025

किसी भी कपल के लिए सेक्शुअल रिलेशन बहुत जरूरी होता है। क्योंकि यह न सिर्फ आपकी लव लाइफ बल्कि आपके आपसी रिश्ते को भी मजबूत करता है। साथ ही सेक्शुअल रिलेशन मेंटल और फिजिकल हेल्थ के लिए भी ये जरूरी होते हैं। बता दें कि अक्सर सेक्शुअल रिलेशन को सिर्फ रिप्रोडक्शन से जोड़ा जाता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। फिजिकल इंटिमेसी सेहत पर भी पॉजिटिव असर डालती है। वहीं लंबे समय तक सेक्शुअल रिलेशन न बनाने से महिलाओं की सेहत पर भी बुरा असर पड़ सतता है। लेकिन यह बात भी बिलकुल सच है कि सेक्शुअल रिलेशन से पहले पार्टनर्स के बीच इमोशनल कनेक्शन होना जरूरी होता है। खासकर महिलाओं के लिए फिजिकल इंटिमेसी से पहले पार्टनर से इमोशनली और मेंटली कनेक्ट होना और एक-दूसरे को अच्छे से समझना बेहद जरूरी है।

वैसे तो फिजिकल एक्टिविटी को प्लेजर और हैप्पीनेस से जोड़कर देखा जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि इस दौरान रिलीज होने वाले हैप्पी हार्मोन्स स्ट्रेस को कम कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिजिकल इंटिमेसी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर डाल सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कब और किस तरह सेक्शुअल रिलेशन आपकी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर डालती है।
कब पड़ता है मेंटल हेल्थ पर बुरा असर
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो सेक्शुअल रिलेशन सिर्फ प्रोसेस नहीं है, बल्कि यह दो लोगों के बीच डीप कनेक्शन का एहसास करवाते हैं। इसको इमोशनल इंटिमेसी और प्लेजर के साथ भी जोड़कर देखा जाता है। लेकिन कुछ परिस्थितियों की वजह से यह आपके मेंटल हेल्थ पर बुरा असर डाल सकता है।
अगर बिना किसी कंसेट या बिनी किसी इमोशनल अटैचमेंट के सेक्शुअल एक्टिविटी हो, तो यह मेंटल हेल्थ पर बुरा असर डाल सकता है। इसकी वजह से शर्म, मन में गिल्ट या फिर गलत कामों में शामिल होने की फीलिंग आ सकती है। इसकी वजह से एंग्जायटी या फिर डिप्रेशन हो सकता है।
कैजुअल सेक्शुअल एक्टिविटी के बारे में आजकल यूथ काफी बात करता है। ऐसे में यह भी मेंटल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है।
बता दें कि कैजुअल या फिर अनप्रोटेक्टेड सेक्शुअल एक्टिविटी की वजह से अनचाही प्रेग्नेंसी या फिर सेक्शुअली ट्रांसटिमेड इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। जिसकी वजह से आपको स्ट्रेस हो सकता है।
अनहेल्दी सेक्शुअल रिलेशनशिप भी मेंटल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर किसी के साथ जबरन सेक्शुअल रिलेशन बनाए जाएं या इमोशनली समझा-बुझाकर सेक्शुअल एक्टिविटी में इंगेज किया जाए, तो इस कारण से लंबे समय तक मन में इमोशनल ट्रॉमा हो सकता है।
अगर पार्टनर के बीच में कम्युनिकेशन कम हो जाता है या एक-दूसरे के लिए मन में सम्मान नहीं होता है, तो भी सेक्शुअल एक्टिविटी इस सिचुएशन में मेंटल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में पार्टनर्स को आपस में बात जरूर करनी चाहिए।
अगर आप किसी तरह के इमोशनल स्ट्रेस में हैं और इस स्ट्रेस से ध्यान हटाने के लिए सेक्शुअल रिलेशन बना रहे हैं। तो इसकी वजह से भी आपको मेंटल हेल्थ इश्यूज हो सकते हैं।
एक्सपर्ट के अनुसार, सेक्शुअल रिलेशन के लिए पार्टनर्स को एक-दूसरे को समझना, एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करना, कंसेट और भी कई चीजें करना जरूरी होता है। तभी यह प्लेजर या खुशी दे सकते हैं।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क