Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

नाबालिग लड़के का जला हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, प्रेम प्रपंच में युवक की गई जान

Follow

Published on: 21-09-2024

 

मृतक की बहन ने टैटू और राखी से की शिनाख्त

शिवपुर: शिवपुर थाना क्षेत्र के दादूपुर रिंग रोड के पास झाड़ियों में एक नाबालिग लड़के का जला हुआ शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। देर शाम को गांव के एक बुजुर्ग और एक बच्चा, जो वहां भैंस और बकरी चरा रहे थे, ने शव देखा। बच्चा जब बकरी हांकने गया, तो उसने नग्न अवस्था में अधजला शव पाया और डर के मारे चिल्लाने लगा। उसकी आवाज़ सुनकर गांव वाले वहां इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर शिवपुर पुलिस, एडीसीपी वरुणा जोन टी. सरवन, एसीपी बिधुष सक्सेना, थाना प्रभारी उदयवीर सिंह और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

मृतक की पहचान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दादूपुर निवासी नीतीश मौर्य (उम्र 17 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसकी बहन नीता ने मृतक के हाथ पर बने टैटू और राखी से शिनाख्त की। नीतीश की मां ममता ने बताया कि दो दिन पहले गांव के ही संजय गौड़ के भाई की लड़की घर से भागी थी, जिसके बाद संजय पुलिस को लेकर रात करीब 11:30 बजे उनके घर आए थे। इसके बाद से ही नीतीश गायब था और घर नहीं लौटा।

मृतक की मां ने बताया कि देर शाम करीब 4:30 बजे गांव के लोग हल्ला मचाते हुए रिंग रोड की ओर जा रहे थे। जब ममता और उसकी बेटी नीता भी उनके साथ वहां पहुंची, तो उन्होंने जले हुए शव की पहचान की। मृतक नीतीश तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह चांदमारी क्षेत्र में एक आभूषण की दुकान पर काम करता था। उसके पिता की मृत्यु 2016 में हो चुकी थी। मृतक की मां, बहन और बड़ा भाई अनिल मौर्य इस घटना के बाद से सदमे में हैं।

मामले में नामजद तहरीर

मृतक के परिजनों ने नीतीश की हत्या के मामले में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाराणसी मंडल के सर्राफा संघ के अध्यक्ष श्री जितेंद्र कुमार सेठ ने इस जघन्य अपराध की निंदा की और इसे घोर अपराध बताया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

अजीत सोनी
मानवाधिकार मीडिया, वाराणसी मंडल

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क