Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

वरिष्ठ व्यापारियों एवं पत्रकार बंधुओ को सम्मान समारोह में किया गया सम्मानित

Published on: 01-01-2024
  • शैलेंद्र कुमार यादव चेयर चेयरमैन, प्रमोद कुमार हजेला ने अध्यक्ष , डॉ अवधेश कुमार सिंह ने महामंत्री, राजेश कुमार भदोरिया ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, सरोजनी नगर “के तत्वाधान में सरोजनी नगर स्थित बुढ़वा गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,सरोजनी नगर इकाई के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मौजूद रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री ओमप्रकाश शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, ट्रांस गोमती इकाई के अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम मौजूद रहे नव निर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा शपथ ग्रहण करवाई।

समारोह को संबोधित करते हुए संजय गुप्ता ने कहा व्यापारी संगठित होकर रहें किसी भी भ्रष्ट्र अधिकारी से घबराने की आवश्यकता नहीं है । ना व्यापारी स्वयं गलत करें ना गलत बर्दाश्त करें आदर्श व्यापार मंडल व्यापारियों के मान सम्मान की रक्षा के लिए हर पल संघर्ष करेगा तथा भ्रष्टाचार का मजबूती से मुकाबला करेगा। उन्होंने कहा व्यापारियों के लिए यह समय चुनौती पूर्ण है सभी को पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने व्यापार और व्यापार मंडल को बढ़ाने के लिए लगना होगा।

शपथ लेने वाले पदाधिकारियों में शैलेंद्र कुमार यादव ने चेयरमैन, प्रमोद कुमार हजेला ने अध्यक्ष,डॉ अवधेश कुमार सिंह ने महामंत्री, राजेश कुमार भदोरिया ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली उपाध्यक्ष के रूप में अयोध्या प्रसाद कुशवाहा, जितेंद्र कुमार हजेला, हरिश्चंद्र कुशवाहा, राजन यादव, रवीश कुमार श्रीवास्तव, मनोज यादव तथा मंत्री के रूप में अखिलेश अवस्थी ,आनंद माघवानी, शंकर आडवाणी, मोहम्मद आमिर खान, अजय प्रजापति, शिवजी सोनी अनमोल अंसारी एवं संगठन मंत्री के पद पर प्रवीण कुमार, विनेश कुमार देवेंद्र यादव अतुल कुमार सिंह मनीष कुमार सिंह सूरज कुमार निर्मल तथा संयुक्त मंत्री के रूप में रामकुमार वर्मा अशोक द्विवेदी एवं कार्यकानिक सदस्य के रूप में श्री लाल जी गुरु प्रकाश श्रीवास्तव अमीन प्रताप सिंह अभिषेक अवस्थी आशीष अवस्थी ओम प्रकाश इरफान खान सतीश पांडे सुनील चौहान अमित सिंह बृजेश यादव डॉक्टर आजाद अहमद दीपक जोशी अंकित सिंह शुभम कनौजिया अनिल वर्मा जितेंद्र कुमार सुखबीर सिंह अरविंद राजपूत ने शपथ ली।

पदाधिकारी के शपथ के साथ-साथ आदर्श व्यापार मंडल ने उपस्थित राजधानी प्रेस के पत्रकारों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व सभासद सुरेश रावत, संरक्षक दयाराम यादव, सभासद रामनरेश यादव, सभासद श्रीमती गीता देवी, हिंदू जागरण मंच की सुमन सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क