Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

संहारकर्ता शिव को मनाने, रक्षक बनाने हेतु जयगुरुदेव बाबा उमाकान्त जी महाराज का शिवरात्रि सतसंग व नामदान कार्यक्रम 7,8 मार्च को लखनऊ में

Published on: 06-03-2024

अब कुछ होने वाला है, समय बदलने वाला है, डम डम डम डम महादेव का, डमरू बजने वाला है

शकील अहमद

लखनऊ । पूरे समर्थ सन्त सतगुरु,दुःखहर्ता, उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी महाराज ने 3 मार्च 2024 प्रात: जयपुर (राजस्थान) में दिए व अधिकृत यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम पर लाइव प्रसारित संदेश में बताया कि- अब कुछ होने वाला है, वक्त बदलने वाला है। डम डम डम डम महादेव का, डमरू बजने वाला है।। शिवरात्रि के कार्यक्रम में सुनने को मिलेगा, लोगों को सुनाया जाएगा। शिव ही रक्षक – शिव ही भक्षक हैं।

किसके रक्षक? और किसके भक्षक हैं? यह शिवरात्रि में मालूम हो जाएगा। उसी दिन मासिक भंडारा भी पड़ रहा है। कृष्ण पक्ष त्रयोदशी को मासिक भंडारा आप लोग करते हो। तो यह भी लखनऊ में होगा। आप लोग भी लगोगे तो जल्दी काम हो जाएगा। मैं तो 75 साल की उम्र में मेहनत कर ही रहा हूं।

7 व 8 मार्च को लखनऊ में जयगुरुदेव बाबा का सतसंग व नामदान कार्यक्रम

संहारकर्ता शिव के तांडव से बचने के लिए, जो हर मनुष्य के अंदर शिव नेत्र है, उसको खोलकर शिवजी को मनाने, रक्षक बनाने हेतु शिवरात्रि पर सतसंग कार्यक्रम 7 मार्च सायं 3 बजे से, 8 मार्च प्रात: 10 बजे से सतसंग स्थल लोनी नदी तट, निकट सैनिक ढाबा, रहमतनगर, सुल्तानपुर रोड, लखनऊ (उ.प्र.) में आयोजित किया गया है। आज घर-घर में बीमारी, परेशानी, मानसिक टेंशन, काम-धंधे में बरकत की कमी और परिवारों में आपसी खींचतान से लोग परेशान हैं।

शिवनेत्र न खुलने के कारण देवी-देवताओं का आशीर्वाद नहीं मिल रहा है। जीवन की सभी समस्याओं का समाधान तथा इस देव दुर्लभ मनुष्य शरीर में बैठी हुई जीवात्मा को मुक्ति मोक्ष पाने का तरीका परम् पूज्य बाबाजी सबको बिना किसी भेदभाव के बताते हैं। कहा गया है- सन्त दरस को जाइए तजि ममता अभिमान। ज्यों-ज्यों पग आगे परै कोटिन यज्ञ समान ।। तीरथ गए एक फल, सन्त मिले फल चार। सतगुरु मिले अनेक फल, कहत कबीर विचार ।।

आपको विदित हो कि जीते जी इसी मनुष्य शरीर में प्रभु के दर्शन करने का उपाय यानी पांच नाम का नामदान देने के लिए परम् पूज्य बाबा उमाकान्त जी महाराज पधार रहे हैं। इसलिए जीवन के बचे हुए समय में से थोड़ा समय अपनी जीवात्मा के कल्याण के लिए, उसे नर्को और चौरासी में जाने से बचाने के लिए जरूर निकालें।

आप सपरिवार, ईष्ट, मित्रों सहित आइये, दर्शन दीजिए, भौतिक और आध्यात्मिक तरक्की के लिए सतसंग सुनिए, प्रभु प्राप्ति का सरलतम मार्ग नामदान लीजिए और अपना जीवन सफल बनाइए। ज्ञातव्य है कि ये वही दुःख हर्ता परम् सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज हैं जिनके दर्शन करने, सतसंग सुनने, अपनी बात कह देने और उनके बताए रास्ते पर चलने से दुःख-तकलीफों में आराम मिलने लगता है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क