Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग: डीपीएस एल्डिको ने जीती बास्केटबॉल चैंपियनशिप

Published on: 04-09-2025
  • डॉ. राजेश्वर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ₹25,000 की पुरस्कार राशि से किया सम्मानित
  • गांधी जयंती से शुरू होंगे फुटबॉल मुकाबले, नवंबर में क्रॉस कंट्री रेस की घोषणा

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में आयोजित सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग के सातवें चरण में डीपीएस एल्डिको की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंटर-स्कूल बॉयज़ और गर्ल्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। बुधवार को आयोजित फाइनल मुकाबले वृंदावन योजना स्थित एसकेडी अकादमी कोर्ट में खेले गए।

डबल चैंपियन बनी डीपीएस एल्डिको की टीमें

बॉयज़ और गर्ल्स दोनों वर्गों में डीपीएस एल्डिको की टीमों ने सेठ ए.आर. जयपुरिया स्कूल को हराकर खिताब जीता। विजेता टीमों को ₹25,000 और उपविजेता टीमों को ₹11,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट  ईशान सिंह (डीपीएस) – बॉयज़ वर्ग व अनुष्का पांडा (डीपीएस) – गर्ल्स वर्ग
दोनों खिलाड़ियों को ₹5,000 नकद और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग का सफ़र

डॉ. सिंह ने बताया कि 4 दिसंबर 2022 को लीग की शुरुआत अंडर-19 गर्ल्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट से हुई थी। तब से अब तक क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल सहित कई खेलों में हज़ारों खिलाड़ियों को मंच मिला है।
सातवें चरण में 26 बॉयज़ और 23 गर्ल्स टीमों के बीच कुल 50 मैच खेले गए।

नई घोषणाएँ

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि “युवा ही राष्ट्र की ताकत हैं, और खेल अनुशासन, मेहनत और नेतृत्व का सबसे बड़ा माध्यम हैं।”
उन्होंने घोषणा की गांधी जयंती से इंटर क्लब और इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट व नवंबर में क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन होगा।

विशिष्ट अतिथि

एसकेडी अकादमी निदेशक मनीष सिंह, डीपीएस एल्डिको प्रिंसिपल मनीषा अंतवल, भाजपा नेता शिव शंकर सिंह शंकरी, ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत, पार्षद, शिक्षाविद् और कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क