Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सरोजनीनगर बूथ स्तरीय भव्य सदस्यता महाअभियान का किया गया आयोजन

Published on: 26-09-2024

मोदी – योगी का सबका साथ – सबका विकास का संकल्प दीन दयाल उपाध्याय की अंत्योदय अवधारणा का प्रकटीकरण – डॉ. राजेश्वर सिंह

शकील अहमद

लखनऊ। जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर सरोजनीनगर भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा बुधवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तरीय भव्य सदस्यता महाअभियान संचालित किया गया। इस महा अभियान का आयोजन भाजपा द्वारा देश भर में चलाये जा रहे विशेष सदस्यता अभियान के अंतर्गत किया गया था।

सरोजनीनगर बूथ स्तरीय भव्य सदस्यता महाअभियान के दौरान विधानसभा क्षेत्र के सभी 6 मंडलों सरोजनीनगर दक्षिण प्रथम, द्वितीय, तृतीय , सरोजनीनगर, खुशहालगंज तथा अर्जुनगंज मण्डल के अंतर्गत आने वाले 582 बूथों में से अधिकांश बूथों पर विशेष सदस्य्ता कैम्प आयोजित किये गए। इन कैम्पों पर दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गयी।

प्रत्येक कैम्प में स्थानीय बूथ अध्यक्ष के साथ भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मंडल वार गठित विधायक की टीमें पूरा दिन विभिन्न कैम्पों पर सहयोग के लिए उपलब्ध रही। कैम्पों पर क्षेत्रीय जनता को विधायक द्वारा कराये जा रहे कार्यों, भाजपा की राष्ट्र प्रथम विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जा रहा।

भाजपा सदस्यता अभियान के सम्बन्ध में डॉ. राजेश्वर सिंह का कहना है कि देश की एकता – अखंडता, संस्कृति की रक्षा और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा को सशक्त बनाया जाना जरुरी है। देश की जनता भाजपा की नीतियों, नेतृत्व और नीयत पर विश्वास करती है तभी भाजपा करीब 18 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। डॉ. सिंह का कहना है राष्ट्रहित में भाजपा को सशक्त किया जाना, पीएम, सीएम के हाथ को और अधिक मजबूत किया सबसे ज्यादा जरुरी है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क