Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सैनिकों का बलिदान और साहस हमारी राष्ट्रीय शक्ति का आधार : मुख्य सचिव

Published on: 07-12-2024

लखनऊ। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को प्रमुख सचिव समाज कल्याण डॉ0 हरि ओम ने प्रतीक चिन्ह झण्डा लगाया और स्मृति चिन्ह भेंट किया। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने देश की सुरक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले भारतीय सैनिकों की वीरता और बलिदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों का बलिदान और साहस हमारी राष्ट्रीय शक्ति का आधार है।

उन्होंने कहा कि झंडा दिवस हमारे सशस्त्र बलों की वीरता का साहस का स्मरण कराता है। सशस्त्र सेना के पूर्व सैनिकों तथा दिवंगत सैनिकों के परिजनों के कल्याण के लिए उ0प्र0 शासन प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव समाज कल्याण ने ‘स्मारिका’ का विमोचन भी किया और सहयोग राशि भी प्रदान की।

यह स्मारिका उत्तर प्रदेश राज्य सैनिक बोर्ड द्वारा प्रकाशित की गई है, जिसमें पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए उपलब्ध कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई है। यह स्मारिका उन योजनाओं का संकलन है, जो प्रदेश सरकार द्वारा उनके कल्याण और पुनर्वास के लिए चलाई जाती हैं।

उल्लेखनीय है कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस का आयोजन भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान और उनके कल्याण के लिए किया जाता है। इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों से सैनिकों के कल्याण के लिए सहयोग प्राप्त किया जाता है, ताकि उनकी सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया जा सके।

इस मौके पर राज्य सैनिक बोर्ड के निदेशक ब्रिगेडियर अतुल कुमार एसएम (सैवानिवृत्त) सहित बोर्ड के अन्य पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क