Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

एस जयशंकर ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की, वीडियो आया सामने

Follow

Published on: 16-10-2024
 

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान दौरे पह हैं। यहां उन्होंने मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मुलाकात की। दोनों नेताओं ने मुलाकात के दौरान एक-दूसरे का अभिवादन किया। बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के एक सम्मेलन में शामिल होने के लिए इस्लामाबाद गए हैं। इस दौरान पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने SCO के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के सम्मान में अपने आवास पर रात्रिभोज का भी आयोजन किया। भारत के विदेश मंत्री और पाकिस्तान के पीएम के बीच मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एस जयशंकर और शहबाज शरीफ को गर्मजोशी से हाथ मिलाते हुए देखा जा सकता है।

नूर खान एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत

इसके अलावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने SCO के सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडलों के नेताओं का अभिवादन किया। बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर का विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 3:30 बजे पाकिस्तान में नूर खान एयरपोर्ट पर उतरा। यहां पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें कि पिछले करीब 09 सालों में पहली बार भारत के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान की यात्रा की है। पिछले कई सालों से दोनों देशों के बीच कश्मीर मुद्दे और आतंकवाद को लेकर संबंध बेहद तनावपूर्ण रहे हैं। बता दें कि एस जयशंकर बुधवार को SCO के शासन प्रमुखों की परिषद (सीएचजी) की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे।

एस जयशंकर ने एक्स पर किया पोस्ट

पाकिस्तान पहुंचने के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंन एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, ‘‘एससीओ के शासन प्रमुखों की परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए इस्लामाबाद पहुंचा हूं।’’ इसके साथ ही विदेश मंत्री ने एयरपोर्ट पर फूल देकर उनका स्वागत करते कुछ बच्चों और अधिकारियों की तस्वीरें भी शेयर कीं। बता दें कि इससे पहले विदेश मंत्री के रूप में सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान की यात्रा की थी। वह दिसंबर 2015 में अफगानिस्तान पर ‘हार्ट ऑफ एशिया’ सम्मेलन में शामिल होने के लिए इस्लामाबाद की यात्रा पर गई थीं। उस समय जयशंकर भारत के विदेश सचिव के नाते सुषमा स्वराज के शिष्टमंडल का हिस्सा थे।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क