Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

रूस-यूक्रेन युद्ध: यूक्रेन ने रूस पर घातक हमला कर पहुंचाया भारी नुकसान, युद्ध में तनाव बढ़ा

Follow

Published on: 08-10-2024

कीव: यूक्रेन की सेना ने दावा किया कि उसने क्रीमिया में रूस के अहम तेल टर्मिनल को निशाना बनाया है जहां से रूसी सेना को युद्ध में तेल की आपूर्ति की जाती है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध अहम चरण में प्रवेश कर गया है। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि रूस की ‘‘सैन्य और आर्थिक संभावानाओं पर चोट पहुंचाने के इरादे’ से उसके कब्जे वाले क्रीमिया प्रायद्वीप के दक्षिण में स्थित फियोदोसिया तेल टर्मिनल पर हमला किया गया क्योंकि वहां से रूसी सेना को युद्ध के लिए तेल की आपूर्ति की जा रही थी।

यूक्रेन का घातक हथियार

फियोदोसिया में तैनात रूसी अधिकारियों ने बताया कि काला सागर के किनारे स्थित टर्मिनल में सोमवार सुबह आग लग गई लेकिन उन्होंने इसके कारणों का खुलासा नहीं किया। यूक्रेन तीसरे साल में प्रवेश कर गए युद्ध में रूस के कब्जे वाले अहम इलाकों को निशाना बना रहा है। उसने लंबी दूरी के ड्रोन विकसित किए हैं, जिनसे तेल डिपो और तेल शोधकों के साथ-साथ शस्त्रागारों पर भी हमला किया गया है।

‘युद्ध से रूस को कुछ हासिल नहीं होगा’

जेलेंस्की ने रविवार देर रात कहा कि युद्ध ‘‘अहम चरण में प्रवेश कर गया है क्योंकि यूक्रेन की सेना पूर्व में बड़ी रूसी सेनाओं को रोकने के लिए कड़ा संघर्ष कर रही है, जबकि रूस के कुर्स्क सीमावर्ती क्षेत्र पर भी अपनी स्थिति मजबूत बना रखी है जिस पर उसने दो महीने पहले कब्जा कर लिया था। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘यूक्रेन को रूस पर इस तरह दबाव डालना चाहिए जिससे रूस को यह एहसास हो जाए कि युद्ध से उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा।’’ जेलेंस्की ने कहा, ‘‘हम रूस पर और अधिक दबाव डालते रहेंगे, क्योंकि केवल ताकत के माध्यम से ही हम शांति को करीब ला सकते हैं।’’

दोनों देश एक दूसरे पर कर रहे हैं हमला

इस बीच, यूक्रेन की वायु सेना ने दावा किया कि रूस ने रविवार देर रात विभिन्न प्रकार की छह मिसाइलें और 74 शाहिद ड्रोन से हमला किया। मिसाइल का मलबा कीव के तीन जिलों में गिरा जिससे मामूली रूप से असैन्य अवसंरचना को नुकसान पहुंचा। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रात में यूक्रेन की तरफ से दागे गए करीब दो दर्जन ड्रोन मार गिराए गए।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क