Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

“तेल की कीमतें घटने पर खत्म हो सकता है रूस-यूक्रेन युद्ध,” दावोस में बोले ट्रंप

Published on: 24-01-2025

Donald Trump Davos Address: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को संबोधित किया। दावोस फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका का स्वर्णिम दौर शुरू हो गया है, हमारा देश जल्द ही पहले से अधिक मजबूत, एकजुट और संपन्न बनेगा। उन्होंने कहा कि मैं सऊदी अरब, ओपेक से तेल की कीमतें कम करने के लिए कहूंगा, अगर तेल की कीमतें कम हुईं तो रूस-यूक्रेन युद्ध तत्काल समाप्त हो जाएगा।

 

अमेरिका के पास सबसे अधिक तेल और गैस

ट्रंप ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा, ‘मैंने ग्रीन न्यू डील को खत्म कर दिया। मैं इसे ग्रीन न्यू स्कैम कहता हूं, मैं एकतरफा पेरिस जलवायु समझौते से हट गया और महंगे इलेक्ट्रिक वाहन के मैंडेट को समाप्त कर दिया। अमेरिका के पास धरती पर किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक मात्रा में तेल और गैस है, और हम इसका इस्तेमाल करने जा रहे हैं।

ट्रंप ने कारोबारियों को दिया संदेश 

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए ट्रंप ने दुनिया भर के कारोबारियों को संदेश दिया कि वो अपने मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस को अमेरिका में लाएं, अन्यथा टैरिफ बढ़ोतरी का सामना करने के लिए तैयार रहें। ट्रंप ने कहा, ‘दुनिया के हर बिजनेस के लिए मेरा मैसेज बहुत सरल है। आइए और अपना प्रोडक्ट अमेरिका में बनाइए और हम आपको दुनिया के किसी भी देश की तुलना में सबसे कम टैक्स की सुविधा देंगे।’

ट्रंप ने और क्या कहा?

विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन ने चार दिनों में वह हासिल कर लिया जो अन्य सरकारें चार साल में भी हासिल नहीं कर सकीं। राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल के लिए उन्होंने 20 जनवरी को शपथ ग्रहण की। इसी दिन पांच दिवसीय विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक शुरू हुई थी।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क