Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सरोजनीनगर-मिरानपुर पिनवट से नुर्दी खेड़ा गांव तक सड़क हुई ध्वस्त, चलना हुआ दुभर

Published on: 27-09-2024

-स्थानीय लोगों ने सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह को दिया प्रार्थना पत्र

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ । राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में डॉ राजेश्वर सिंह विधायक के सौजन्य से जहां कई स्थानों की सड़के ओर नालियों का निर्माण हो रहा है, वही अभी भी कुछ इलाकों में कई वर्षो की बनी पुरानी सड़के ध्वस्त नजर आ रही है । ऐसे ही एक समस्या जर्जर सड़क की दरोगा खेड़ा के आगे पिनवट गांव की है।

यहां के समस्त ग्रामवासी मिरानपुर पिनवट वार्ड संख्या 5 राजा बिजली पासी ‌द्वितीया के निवासी रूप नारायण साहू, ललन रावत, शंकर रावत, ललन चौरसिया, राजेंद्र सिंह, राकेश यादव, अजय यादव, पप्पू रावत, आनंद कुमार साहू का कहना है कि मिरानपुर पिनवट अवनीश यादव के घर से करीब ढेर से दो किलोमीटर की ध्वस्त सड़क नुर्दी खेड़ा गांव तक पिछले 10 वर्षों से काफी जर्जर हालत में क्षतिग्रस्त है।

जिससे ग्रामीण लोगो को पैदल चलने में भी मुश्किल होता है, और आने जाने वाले ग्रामीण राहगीरों को काफी कठिनाईयो का सामना करना पड़ता है, आय दिन रात में आते जाते समय गढ्ढे में गिरने से लोगों को जख्मी भी होना पड़ता है। स्कूली बच्चे भी इसी रास्ते से आते जाते है, जिससे काफी समस्याओ के सामना करना पड़ता है।

इस सम्बंध में स्थानीय लोगों ने परेशान होकर सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह को प्रार्थना पत्र दिया है। निवासियों ने सड़क का निमार्ण करने का निवेदन किया है। गांव वासियों ने इस समस्या को ध्यान में रखते हुए सरोजनीनगर विधायक से अपने विधायक निधि से सड़क बनवाने की प्रार्थना की है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क