Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

डलमऊ में आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Published on: 10-10-2024

-कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगता है भव्य मेला

-प्लास्टिक मुक्त मेला आयोजित किया जाए:डीएम

-मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमो होगा आयोजन

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर डलमऊ में आयोजित होने वाले मेले की समस्त व्यवस्थाओं को शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि मेले की ओर जाने वाले समस्त सड़कों की आवश्यकतानुसार मरम्मत सुनिश्चित करा ली जाए ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे।

जिलाधिकारी बचत भवन सभागार में इस सम्बन्ध में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। मेले में लगने वाले पशु मेला की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाए। निर्धारित पशुओं के अतिरिक्त किसी अन्य पशु को मेले में व्यापार के लिए ना लाया जाए। पशु चिकित्सक हर समय उपलब्ध रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में आने के लिए प्रतिबंधित वाहनों का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा आवागमन के लिए जिन वाहनों की अनुमति प्रदान की गई है उन्हीं का प्रयोग किया जाए। मेले में अग्निशमन की गाड़ियां हर समय तैनात कराई जाए। उन्होंने मेला परिसर में साफ-सफाई एवं आकस्मिक सेवाओं की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह मेला पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त मेले के रूप में आयोजित किये जाने के प्रयास किये जाएं। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक मुक्त मेला पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि निराश्रित पशुओं तथा जीव जंतुओं से स्नानार्थियों की सुरक्षा के विशेष प्रबंध किये जायें।

उन्होंने कहा कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए सुनिश्चित किया जाए कि आवागमन के समय किसी प्रकार की अव्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो। माहिलाओं के लिए बने चेंज रूम के आस पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि आकस्मिक सेवाओं तथा अन्य आवश्यक सेवाओं का समय रहते मॉक ड्रिल भी कर लिया जाए। मेले में आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि शौचालय पर्याप्त संख्या में बनाये जाएं और महिला पुरुष शौचालयों की संख्या अधिक से अधिक बनाया जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से मेले में आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था चाक चौबद रहे, अनावश्यक भीड़ न होने पाये।

जिलाधिकारी ने स्नान करने वाले स्थान सड़क घाट, रानी शिवाला घाट तथा पक्का घाट आदि की बैरिकेटिंग व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि संबंधित एसडीएम बेरिकेटिंग,पानी की व्यवस्था,विद्युत विभाग बिजली की व्यवस्था को पूरी तरह से दुरूस्त रखेंगे। उन्होंने कहा कि जिन घाटों पर स्नान आदि होता है, वहां पर नाव व गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाये।

बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्यय, अपर जिलाधिकारी प्रशा सिद्धार्थ,सहित अन्य समस्त सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क