Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षा बैठक

Follow

Published on: 13-09-2025

शहरी विकास कार्यों की प्रगति एवं नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा, जनभागीदारी से स्वच्छता अभियान को और सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) कार्यालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी विकास योजनाओं, स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, जल निकासी प्रणाली, नागरिक सुविधाओं एवं राज्य तथा केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY), अमृत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन एवं मोहरदा जलापूर्ति योजना जैसी प्रमुख योजनाओं की प्रगति पर विशेष बल देते हुए उपायुक्त ने सभी नगर निकायों को निर्देशित किया कि इन योजनाओं के लक्ष्यों को 30 सितंबर 2025 तक पूर्ण किया जाए।

साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक निकाय अपने-अपने प्रगति प्रतिवेदन को नियमित रूप से उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि कार्य की मॉनिटरिंग प्रभावी ढंग से की जा सके।

बैठक में ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान और लोक कल्याण मेला पर भी विस्तृत चर्चा हुई । उक्त दोनों अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक संचालित होगा । इस दौरान नगर निकायों को विशेष सफाई अभियान चलाने, पूजा पंडालों एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता सुनिश्चित करने, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, फूल एवं पूजन सामग्री का वैज्ञानिक निस्तारण तथा पूजा-विशेष वाहन के माध्यम से कचरा संग्रहण की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही लोक कल्याण मेला कार्यक्रम के तहत पीएम स्वनिधि योजना के लक्ष्य को 30 सितंबर तक प्राप्त करने का लक्ष्य दिया गया। स्वयंसहायता समूहों के लिए स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया गया ताकि वे अपने उत्पाद की बिक्री कर सकें।

उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से जोड़ना आवश्यक है। इसके लिए स्कूलों, सामाजिक संस्थाओं, पूजा समिति एवं नागरिक समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें हर नागरिक की जिम्मेदारी और सहभागिता आवश्यक है।

उपायुक्त ने सभी नगर निकायों को निर्देशित किया कि योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है और इसके लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

बैठक में अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत एवं जुगसलाई नगर परिषद के सहायक नगर आयुक्त, विशेष पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क