Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई अनाबद्ध निधि, डीएमएफटी तथा नीति आयोग की निधि से संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

Follow

Published on: 04-06-2025

  • दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में अनाबद्ध निधि, जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) तथा नीति आयोग द्वारा प्राप्त निधि से संचालित विकास कार्यों में प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, जिला योजना पदाधिकारी श्री मृत्यंजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (पथ, भवन, पीएचईडी, विद्युत), सहित विभिन्न तकनीकी विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से पूर्ण किया जाए एवं पारदर्शिता के साथ कार्य संपादित हो। उन्होंने योजनाओं की भौतिक प्रगति के साथ-साथ वित्तीय उपयोगिता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

डीएमएफटी निधि के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं अधोसंरचना से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई। नीति आयोग द्वारा अनुशंसित आकांक्षी जिला कार्यक्रम की योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर भी विस्तृत चर्चा हुई। उपायुक्त ने कहा कि सभी योजनाएं समयबद्ध एवं गुणवत्ता युक्त तरीके से पूर्ण होनी चाहिए ताकि आम जनता को इनका लाभ शीघ्र प्राप्त हो सके।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क