Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

डॉ अरुण चौधरी के मार्गदर्शन में शोध छात्र की पीएचडी हुई पूर्ण

Published on: 12-02-2025

रायबरेली। महराजगंज तहसील क्षेत्र के न्यू स्टैण्डर्ड कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन सलेथू में एसोसिएट प्रोफ़ेसर पद पर कार्यरत डॉ अरुण चौधरी के मार्गदर्शन में ग्लोकल यूनिवर्सिटी मिर्जापुर सहारनपुर के शोध छात्र भेष राज चौधरी ने पीएचडी की उपाधि हासिल की है । शोध छात्र भेष राज चौधरी ने ‘ अ नॉवेल स्टडी ऑफ ज़ूप्लान्कटॉन्स ऑफ राप्ती रिवर इन मिड वेस्टर्न रीजन , नेपाल एंड इट्स पोटेंशियल अगेंस्ट सम हैवी मेटल टॉक्सिसिटी ‘ विषय पर अपना शोध पूरा किया।

बीते दिन फाइनल प्रेजेंटेशन के बाद भेष राज चौधरी को उपाधि प्रदान की गई। जनपद के अग्रणी शिक्षण संस्थान न्यू स्टैण्डर्ड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में बीते दो दशकों से अधिक समय से कार्यरत डॉ अरुण चौधरी के इस सुकृत्य व उपलब्धि पर संस्था में खुशी की लहर है । गौरतलब है कि श्री चौधरी एक निजी संस्था में कार्य करते हुए जनपद में जंतु विज्ञान के क्षेत्र में एक अलग पहचान रखते हैं।

बीते वर्ष उनके ही विषय में छात्र सर्वज्ञ को लखनऊ विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक से नवाज़ा गया था। इस मौके पर न्यू स्टैंडर्ड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ शशिकांत शर्मा व सँयुक्त प्रबंधिका डॉ रश्मि शर्मा समेत महाविद्यालय से जुड़े सभी अध्यापकों ने उन्हें बधाई प्रेषित की ।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क