Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘वेट्टियन’ ने पहले ही दिन की इतने करोड़ रुपये की कमाई

Follow

Published on: 11-10-2024

रजनीकांत की फिल्म वेट्टियन सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की पहले दिन की अर्ली कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आने लगे हैं। सेकनिल्क के मुताबिक रजनीकांत और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स से सजी इस फिल्म ने पहले दिन 18.5 करोड़ रुपयों की कमाई की है। वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग 11 करोड़ रुपयों के लगभग की रही थी। एडवांस बुकिंग से फिल्म की धमाकेदार ओपनिंग की उम्मीद लगाई जा रही थी। लेकिन फिल्म ने पहले दिन महज 18 करोड़ रुपयों की कमाई की है। इस कमाई में ज्यादातर हिस्सा साउथ का रहा है। साउथ को छोड़कर फिल्म का कलेक्शन देशभर में कोई खास नहीं रहा है।

थालापति विजय की फिल्म का नहीं टूटा रिकॉर्ड

बता दें कि फिल्म के रिलीज से पहले माना जा रहा था कि साउथ की सुपरहिट फिल्म GOAT का रिकॉर्ड टूट सकता है। लेकिन अब पहले दिन के कलेक्शन के हिसाब से ये फिल्म गोट से बहुत दूर है। गोट फिल्म ने पहले दिन 28 करोड़ रुपयों से ज्यादा की ओपनिंग की थी। वहीं वेट्टियन ने पहले दिन महज 18 करोड़ रुपयों की कमाई कर पाई है। जय भीम जैसी शानदार फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर टीजे घानावेल की ये फिल्म अब इस वीकेंड रफ्तार पकड़ सकती है।

साउथ के सितारों ने देखी फिल्म

वेट्टियन फिल्म में अमिताभ बच्चन और रजनीकांत 33 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ आए हैं। फिल्म में राणा दग्गूबाती का भी बड़ा रोल है। इसके साथ ही फहद फासिल भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म रिलीज के बाद साउथ सिनेमा के सितारे सिनेमाघरों में ये फिल्म देखने पहुंचे। इन सितारों में धनुष और थालापति विजय जैसे दिग्गज शामिल हैं। इन सितारों ने अपने परिवार के साथ सिनेमाघरों में पहुंचकर फिल्म देखी। अब देखना होगा फिल्म इस वीकेंड बॉक्स ऑफिस  पर कितना रफ्तार पकड़ती है। शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिल सकता है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क