Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

रायबरेली पुलिस ने सर्वेश हत्याकांड का किया खुलासा, तीन आरोपियों को भेजा जेल

Published on: 06-03-2025
  • पीड़ितों ने न्याय पाने के लिए एसपी कार्यालय के सामने शव रखकर किया धरना प्रदर्शन
  • लालगंज पुलिस पर मुख्य आरोपियों को मुकदमे से बाहर रखने का बहन ने लगाया आरोप

एसके सोनी 

रायबरेली। जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में दबंगो के हौसले इतने बुलंद है कि खेत में पानी लगाने के दौरान एक जुट दर्जनों दबंगों ने हमला बोल कर एक युवक की गई हत्या कर दी, पीड़ितों ने न्याय पाने के लिए एसपी कार्यालय के सामने शव रखकर धरना प्रदर्शन करना पड़ा, फिर हाल पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज के साथ तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी होने की बात कहकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए भेजा है।

आपको बता दे कि बुधवार को एसपी कार्यालय के बाहर उस समय हड़कंप मचा जब दर्जनों लोग पिकप में एक शव के साथ में गेट पर पहुंच गए, शव को गेट के सामने रखकर प्रदर्शन किया तो पुलिस के होश उड़ गए, आनन फानन सीओ अमित कुमार परिजनों से जानकारी अर्जित करते लालगंज थाना क्षेत्र के ऐहार के रहने वाले सर्वेश हत्या कांड में परिजनों को मामले में मुकदमा दर्ज के साथ तीन लोगों की गिरफ्तारी अन्य की जल्द गिरफ्तारी की बात कही तो परिजन शांत हुए। परिजनों ने लालगंज पुलिस पर थाने से भगाने व दबंग मुख्य आरोपियो पर मुकदमा न दर्ज करने का आरोप लगाया है।

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने आज खुलासा करते हुए अजीत लोधी, दीपक यादव व दीपक पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा वही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की माने तो पूरे घटना क्रम में खेत की पानी लगाने की पाइप पर सर्वेश पाल की बाइक चढ़ने व नवयुवकों की टशन में नवयुवकों के बीच मारपीट हुई है।

बताते है सर्वेश हत्याकांड का क्या है पूरा मामला

ज्ञात हो कि लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे शिवरतन मजरे ऐहार गांव के रहने वाली मृतक की बहन नीतू पाल ने अपने परिजनों व ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय पर मृतक भाई के शव को मेन गेट पर रखकर धरना प्रदर्शन किया। मृतक की बहन नीतू पाल की माने तो बीते 4 मार्च 2025 को रात्रि करीब 8 बजे लगभग दर्जनों दबंगों ने खेत में पानी लगाने के दौरान उनके भाई सर्वेश की हत्या कर दी, घटना में भतीजे अमित व चचेरे भाई रतिपाल को पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस की माने तो खेत में पानी लगाने के समय सर्वेश पाल की बाइक पानी के पाइप पर चढ़ गई थी जिससे टशन के कारण सभी नवयुवकों के बीच यह मारपीट हुई, जिसमें घायल सर्वेश पाल ने दम तोड़ दिया।

बहन ने किन दबंगों पर उठाई उंगली

सबसे बड़ा सवाल यह कि बहन ने पूर्व में उसके भाई को जान से मारने की धमकी सहित मुकदमे में दबंग मुख्य आरोपियों को दर्ज मुकदमे से बाहर रखने का लालगंज पुलिस पर आरोप क्यों लगाया है, आखिर कौन है वह दबंग जिसे लालगंज पुलिस बचा लिया, ऐसे कई सवाल पीड़िता की बहन के पुलिस को सवालों के घेरे में खड़ी करती है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क