Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

प्रिया यादव बारहवीं में 89.8 प्रतिशत के साथ जिले लायी सातवीं रैंक,प्रियांशी यादव को गणित में मिला 98 मार्क्स,संस्था का बढ़ाया मान,कोचिंग ने छात्रों को किया सम्मानित

Follow

Published on: 27-04-2025

प्रिया यादव बारहवीं में 89.8 प्रतिशत के साथ जिले लायी सातवीं रैंक,प्रियांशी यादव को गणित में मिला 98 मार्क्स,संस्था का बढ़ाया मान,कोचिंग ने छात्रों को किया सम्मानित

(संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- जनपद के सारनाथ क्षेत्र के सथवां मे स्थित चिराग कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर दीपक मिश्रा के द्वारा कैम्पस मे यूपी बोर्ड की क्लास दसवीं और बारहवीं की परीक्षा का रिजल्ट आने के उपरांत अच्छे मार्क्स लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे काफ़ी संख्या मे छात्र- छात्राएं उपस्थित रहें | जीत की हर बात पर लिखा जाएगा, मेहनत के सम्राट पर लिखा जाएगा, जब-जब बात आएगी,उच्च स्तरीय कोचिंग संस्थाओं की तब-तब आपके क्षेत्र में आपकी कोचिंग चिराग पर लिखा जाएगा | ये शब्द है बच्चो के प्रदर्शन से उत्साहित संस्था के अध्यापक अवनीश मिश्रा के | बातचीत के दौरान डायरेक्टर दीपक मिश्रा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चिराग कोचिंग सेंटर ने न केवल अपने पूरे क्षेत्र में अपितु जिले में भी अपना वर्चस्व कायम रखा है | प्रिया यादव ने बारहवीं में 89.8 प्रतिशत के साथ जिले 7th रैंक लाकर तथा प्रियांशी यादव ने गणित में 98 मार्क्स लाकर इस पूरे क्षेत्र में संस्था का मान बढ़ाया है | आज कोचिंग के प्रांगण में सम्मान समारोह के आयोजन के दौरान संस्था के डायरेक्टर दीपक मिश्र के द्वारा सभी बच्चों का माल्यार्पण कर उनका मुह मीठा कराया गया तथा उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी | बातचीत के दौरान बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कोचिंग को दिया तथा कोचिंग के अनुशासन तथा नियमितता को सबसे महत्वपूर्ण पहलू बताया |

क्लास दसवीं के उत्तीर्ण छात्र- छात्राओं मे (1)- रुचिता पटेल (88.3 प्रतिशत),(2)-प्रियांशी यादव (88.16 प्रतिशत),(3)-अनुज तिवारी (84.83 प्रतिशत)(4)- सानिया यादव (84.4 प्रतिशत),(5)- सिद्धार्थ पटेल& सुधीर या (84 प्रतिशत),(6)-सौरभ यादव (82.5 प्रतिशत),(7)-कृष्णा पटेल (82.16 प्रतिशत), (8)-आदर्श पटेल (81.16 प्रतिशत),(9)- श्रवण यादव (79.16 प्रतिशत),(10)-आयुष यादव (78.16 प्रतिशत) |

क्लास बारहवीं की उत्तीर्ण छात्र- छात्राओं मे (1)- प्रिया यादव (89.8 प्रतिशत)(जिले मे सातवां स्थान),(2)-ज्योति यादव (84.4 प्रतिशत),(3)-उदय प्रताप सिंह (82.6 प्रतिशत),(4)-आँचल यादव (82.2 प्रतिशत),(5)-पूजा पटेल (81.4 प्रतिशत),(6)-लाजो यादव (79.4 प्रतिशत),(7)-अर्जुन पटेल (79 प्रतिशत),(8)- सुनैना यादव (78.6 प्रतिशत),(9)-खुशी यादव (77.6 प्रतिशत), (10)-अमांशु पाल (74.4 प्रतिशत) |

सम्मान समारोह कार्यक्रम मे अध्यापक आनन्द पटेल,अवनीश मिश्रा,ओमप्रकाश यादव,अजित पटेल,दीपेश,नीरज,सच्चिदानंद, प्रिया,संध्या,बिनु,अंजलि,नेहा, आँचल,रूपाली,अमन सहित इत्यादि लोग मौजूद रहे ||

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क