Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

ग्राम चौपाल लगाकर प्रमुख सचिव ने जानी विकास की हकीकत

Published on: 05-10-2024

-ग्रामीणों को हर घर जल योजना के तहत कनेक्शन लेने के लिए किया प्रेरित

-ग्रामसभा की समस्याओं का निराकरण के लिए तहसील दिवस में आने को किया प्रेरित

रायबरेली। गांवों में विकास की हकीकत जाने के लिए शनिवार को जिले के नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव परिवहन एम0 वेकेंटश्वर लू ने ग्राम चौपाल लगाई। अमावां ब्लॉक की ग्रामसभा अशरफाबाद में आयोजित ग्राम चौपाल के दौरान उन्होंने सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की हकीकत ग्रामीणों से जानी। साथ ही ग्रामीणों की तरफ से आई समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से चलाए जा रहे तहसील दिवस कार्यक्रम के बारे में भी लोगों को बताया।

ग्रामसभा अशरफाबाद के पंचायत भवन परिसर में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली के लो वोटेल्ज, ट्रांसफॉर्मर खराब होने की समस्या का तत्काल निदान कराया। ग्रामीणों की तरफ से सड़क खराब होने की समस्या बताई गई, जिस पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल भेजकर सड़क को देखने और सीडीओ के माध्यम से सड़क की मरम्मत कराए जाने का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों की तरफ से ग्रामसभा में पट रहे तालाब के बारे में बताया गया, इस पर बीडीओ संदीप सिंह से तत्काल में उसका स्थलीय निरीक्षण करके निराकरण कराए जाने की बात कहीं। चौपाल के दौरान विभागवार समीक्षा करने के बाद में उन्होंने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिल रहे आवास, आयुष्मान कार्ड, राशन के बारे में पूछा।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामसभा में बराबर राशन मिल रहा है और पात्र लोगों को आवास और कॉर्ड भी बनाए गए है। उन्होंने ग्रामसभा के लोगों से अधिक से अधिक बच्चों को पढ़ाने के लिए कहा।

प्रमुख सचिव ने ग्रामीणों से बात करते हुए कहा कि ग्रामसभा स्तर पर होने वाले समस्याओं का निराकरण करने के लिए ही तहसील दिवस का आयोजन सरकार की तरफ से किया जा रहा है। जिसमें जिलाधिकारी से लेकर अन्य अधिकारी मौजूद रहते हैं, उनकी मौजूदगी में तत्काल ही समस्याओं का निराकरण किया जाता है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आप लोग नियमित रूप से ग्रामसभा की होने वाली बैठकों में प्रतिभाग कीजिए।

बीडीओ से उन्होंने ग्रामसभा की सभी छह समितियों को एक्टिव करने की बात कहीं। इसके अलावा हर घर जल योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति को कनेक्शन लेने के लिए उन्होंने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के इस विजन को आगे बढ़ाते हुए सभी ग्रामीणों को कनेक्शन जरूर लेना चाहिए ताकि उन्हें शुद्ध पेयजल मिल सकें।

इस मौके पर सीडीओ अर्पित उपाध्याय, पीडी, डीडीओ अरुण कुमार, एआरटीओ मनोज सिंह, बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह, डीपीओ आदि लोग मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क