Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

पुलिस ने कब्र से निकाला सलमान का शव, पिता ने बेटे के दोस्त और उसकी पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप

Published on: 29-05-2024

डिप्टी ब्यूरो चीफ सलमान खान

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब स्वार के ग्राम रसूलपुर बाजार में सन्धिग्ध परिस्थितियों में सलमान का शव मिला था और परिजनों ने सलमान के शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस को बिना सूचना दिए दफना दिया था। वहीं दूसरे दिन ही परिजनों ने हत्या की आशंका होने पर रामपुर जिले की स्वार पुलिस को तहरीर देकर उसकी पत्नी सहित दो लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी।

कार्यवाही से नाखुश होकर मृतक के पिता ने रामपुर डीएम जोगिन्दर सिंह को पत्र देकर मांग की गई कि मेरे बेटे सलमान का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाए। पत्र के आधार पर तमाम ग्रामीण और स्वार एसडीएम अवनीश कुमार, स्वार सीओ संगम कुमार और स्वार कोतवाली एसओ संदीप त्यागी की मौजूदगी में शव को कब्र से निकाल कर रामपुर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया, जहां सलमान शव का पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

इस विषय पर स्वार एसडीएम अवनीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि रविवार को ग्राम रसूलपुर, फरीदपुर में मृतक सलमान के पिता मुजीबुर रहमान द्वारा रामपुर एसपी राजेश द्विवेदी को एक पत्र दिया गया कि मेरे बेटे का पोस्टमार्टम कराया जाए। उसी के तहत रामपुर रामपुर डीएम जोगिन्दर सिंह ने स्वार एसडीएम अवनीश कुमार और स्वार सीओ संगम कुमार को निर्देशित किया है गांव में पुलिस बल के साथ लोग उपस्थित रहे।

मृतक सलमान का हमने उनके कब्रिस्तान मे कब्र खुदवा कर शव निकलवाया और सलमान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यहां कब्रिस्तान में स्वार एसडीएम अवनीश कुमार और स्वार सीओ संगम कुमार के साथ स्वार कोतवाली एसओ संदीप त्यागी भी उपस्थित रहे। यहां से हम लोग सलमान की डेड़ बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज रहे हैं उसके बाद जो भी वहां से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी उसी के अनुसार पुलिस इस संबंध में कार्रवाई करेगी।

बता दें कि 19 मई की सुबह रसूलपुर-फरीदपुर गांव के युवक सलमान का शव रामपुर-स्वार मार्ग के किनारे रसूलपुर की पुलिया के निकट साप्ताहिक बाजार में पड़ा मिला था। परिजनों ने बिना कोई कानूनी कार्रवाई किए शव को दफना दिया था। 21 मई को इस मामले में मृतक के पिता मुजीबुर्रहमान ने बेटे की हत्या का आरोप लगाकर जिलाधिकारी को पत्र दिया था। जिसमें शव कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम कराने की मांग की गई थी।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क